Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsNationalTrending News

Anil Vij on Donald Trump : अनिल विज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर खडा किया सवाल, कहा- ‘‘कभी सपने भी सच्चे होते हैं!’’

Anil Vij on Donald Trump : Haryana के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने America के President Donald Trump के ब्यानों पर सवाल खडा करते हुए तंज किया कि कभी सपने भी सच्चे होते हैं! विज ने कहा कि ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय Narendra Modi  डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं और डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सपनों में बात करते हैं तथा फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं’’।

विज अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-2) कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा भारत के रूस से तेल न खरीदने के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

ऊर्जा मंत्री ने मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बात हुई है और उन्होंने मान लिया है कि हम रूस से तेल नहीं खरीदेंगें, परंतु भारत सरकार ने इस दावे का खण्डन किया है’’।

विज ने कहा कि ‘‘पहले भी आपरेशन सिंदूर के समय इस प्रकार से हो चुका है, जब ट्रंप ने कहा था कि मैंने समझौता कराया है, लेकिन भारत सरकार ने कहा कि हमारी इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं हुई है’’।

आज सुबह विज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा किः—‘‘एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल न खरीदने बारे नरेंद्र मोदी से हुई बात का दावा किया है परन्तु भारत सरकार ने इसे नकार दिया है। पहले ऑपरेशन सिंदूर बारे भी ऐसा हो चुका है। मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते है और ट्रंप वहां नरेंद्र मोदी से बात कर लेते है और सुबह उठ कर मीडिया में घोषणा कर देते हैं। परन्तु सपने भी कभी सच होते हैं?’’

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका