ARCS Suspended : एक्शन में हरियाणा के मंत्री, Grievance Meeting में मंत्री शर्मा ने ARCS को किया सस्पेंड

ARCS Suspended : Haryana के Cooperation Minister डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने नारनौल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक (Grievance Meeting) की अध्यक्षता की। उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती के पावन अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। Dr. Arvind Kumar Sharma ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (ARCS) प्रवीण कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। इस मामले में हरिद्वारी लाल, कृष्ण चंद, सुनील कुमार, नरेश, कौशल्या देवी, इच्छा देवी, इमरती देवी आदि ने टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ की जमीन हड़पने की शिकायत दी थी। उन्होंने इस मामले में अधिकारी पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। इस मामले में सहकारिता मंत्री ने संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से एआरसीएस प्रवीण कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोई भी अधिकारी अगर लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए संकल्प लेने का दिन है। केंद्र और राज्य सरकार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के विजन को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रशासन को पारदर्शी बनाना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठकें जनता और सरकार के बीच एक सेतु का कार्य करती हैं, जिससे स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होता है।






