Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Ayodhya सुपर हाई-अलर्ट! अभिजीत मुहूर्त में PM Modi करेंगे Ram Mandir Dhwajarohan; 6970 जवान तैनात, शहर बना अभेद्य किला

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025 :  अयोध्या आज इतिहास के एक और भव्य अध्याय की साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का शुभ समय 11:52 AM से 12:35 PM तक रहेगा—कुल 32 मिनट का अभिजीत मुहूर्त, जो भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र से जुड़ा शुभ योग माना जाता है।

22 फीट लंबा ध्वज, राम मंदिर के लिए विशेष रूप से तैयार

PM मोदी जिस ध्वज को फहराएंगे—

  • लंबाई: 22 फीट

  • चौड़ाई: 11 फीट

  • मंदिर शिखर की ऊंचाई: 161 फीट

  • ध्वजदंड की ऊंचाई: 42 फीट

ध्वज का निर्माण मंदिर की भव्यता और परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025

6970 जवान तैनात — अयोध्या सुरक्षा के अभेद्य घेरे में

ध्वजारोहण समारोह को लेकर अयोध्या में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरा शहर अभेद्य किले में बदल गया है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025

मुख्य सुरक्षा व्यवस्था—

  • 6970 कुल सुरक्षा कर्मी

  • 14 SP, 30 ASP, 90 DSP

  • 242 इंस्पेक्टर, 1060 सब-इंस्पेक्टर

  • NSG स्नाइपर: 2 टीमें

  • ATS कमांडो: 2 टीमें

  • एंटी-ड्रोन सिस्टम: 1 यूनिट

  • BDS यूनिट: 9 टीमें

  • डॉग स्क्वॉड, माइंस टीम, एक्स-रे स्कैनर तैनात

  • 90 टेक्निकल एक्सपर्ट

  • DFMD: 105, HHMD: 380 स्कैनिंग यूनिट

  • शहर में हाई ग्राउंड स्नाइपर और ड्रोन निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारी का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे थे।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025

PM मोदी का पूरा कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे – सप्तमंदिर में दर्शन

  • 11 बजे – माता अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन

  • 11:30 बजे – राम दरबार गर्भगृह में पूजन

  • 12 बजेराम मंदिर शिखर पर भगवा ध्वज फहराना

उनके साथ RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025

अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण — ध्वज पर ओम, सूर्य और कोबेदार वृक्ष

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया: इस पवित्र ध्वज पर कोबेदार वृक्ष, सूर्य और के दिव्य चिन्ह अंकित हैं। भगवा रंग—उगते सूर्य, अग्नि, त्याग और पराक्रम का प्रतीक है।

यह ध्वज 10 फीट × 20 फीट के त्रिकोणीय आकार में तैयार किया गया है। देशभर के भक्त इसे टीवी और मोबाइल पर लाइव देख पाएंगे।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका