Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Iran Crisis : भारत ने ईरान को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील

Iran Crisis : ईरान में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए अहम कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को एक आधिकारिक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों से अगली सूचना तक ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है, ऐसे में सतर्कता बेहद आवश्यक है।

ईरान में रह रहे भारतीयों को विशेष सतर्कता की सलाह

एडवाइजरी में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIOs) को निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रदर्शन, रैली या विरोध-प्रदर्शन से दूर रहें,भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें,स्थानीय हालात पर लगातार नजर बनाए रखें। भारतीय दूतावास, तेहरान की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स से जारी अपडेट्स पर ध्यान दें।

 

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि रेजिडेंट वीजा पर ईरान में रह रहे भारतीय, जो अब तक दूतावास में पंजीकृत नहीं हैं, वे तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि आपात स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।

रियाल की गिरावट के बाद भड़के प्रदर्शन, कई शहरों में हिंसा

गौरतलब है कि ईरान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। राष्ट्रीय मुद्रा ईरानी रियाल में तेज़ गिरावट के बाद देश के कई शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुई हैं। कई प्रांतों से मौतों की खबरें सामने आई हैं। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सख्ती बरत रहा है, जिससे हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।

ईरान पर अमेरिका की नजर, ट्रंप की सख्त चेतावनी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो से व्हाइट हाउस लौटते समय, एयर फोर्स वन में पत्रकारों ने ट्रंप से ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत को लेकर सवाल किया।

ट्रंप ने कहा-“हम इस पर नजर रखे हुए हैं। हम हालात को बहुत करीब से देख रहे हैं।” उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर ईरानी सरकार ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया, तो अमेरिका कड़ी प्रतिक्रिया दे सकता है। हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका की प्रतिक्रिया सैन्य होगी या आर्थिक, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता

ईरान की स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ रही है। मानवाधिकार संगठनों की नजर हालात पर बनी हुई है,पश्चिमी देश लगातार घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। भारत की ट्रैवल एडवाइजरी इसी कड़ी में एक एहतियाती और नागरिक सुरक्षा से जुड़ा कदम माना जा रहा है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका