Breaking NewsHaryanaLatest News

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS का तबादला, 20 HCS को सुपर टाइम स्केल

Haryana IAS Transfer : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (कार्यकारी शाखा) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) देने का फैसला भी किया है।

डॉ. राजा शेखर वुंडरू को मिली अहम जिम्मेदारी

डॉ. राजा शेखर वुंडरू, जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग और परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि, वे परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी पहले की तरह संभालते रहेंगे।

डी. सुरेश के प्रभार में बदलाव

डी. सुरेश, जो अभी तक हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे, अब उन्हें रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन (नई दिल्ली) के साथ-साथ मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) को मिला नया मिशन डायरेक्टर

थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) शाश्वत सांगवान को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का नया मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।वे यह जिम्मेदारी  जयदीप कुमार के स्थान पर संभालेंगे।

जयदीप कुमार के लिए आगे जारी होंगे आदेश

सरकारी आदेश के अनुसार, जयदीप कुमार के आगामी पदस्थापन से संबंधित आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन डायरेक्टर पद से मुक्त होने के बाद वे अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

20 HCS अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल (ACPL-18)

हरियाणा सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरियाणा सिविल सर्विस (कार्यकारी शाखा) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। यह वेतनमान लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। इस संबंध में आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए हैं।

इन HCS अधिकारियों को मिला लाभ

सुपर टाइम स्केल पाने वाले अधिकारियों में शामिल हैं:

मनीषा शर्मा

कमल प्रीत कौर

अमित कुमार-I

प्रदीप कुमार-II

डॉ. सुशील कुमार

अनु

निशु नी

नम्रता सिंगल

विराट

विवेक चौधरी

दलबीर सिंह

अश्वनी मलिक

नरेंद्र पाल मलिक

शालिनी चेतल

पूजा चांवरिया

सतीश कुमार

त्रिलोक चंद

विवेक कालिया

अजय चोपड़ा

मनोज खत्री

गौरव कुमार

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका