Breaking NewsLatest NewsPunjab

Punjab : मेरी हैसियत नहीं कि ‘मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं ’ – पेशी के बाद CM भगवंत मान का बड़ा बयान

Punjab : पंजाब के CM भगवंत सिंह मान सिख संस्थाओं और परंपराओं को लेकर दिए गए कथित बयानों के मामले में वीरवार को अमृतसर स्थित श्री स्वर्ण मंदिर परिसर में अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के सामने पेश हुए। मुख्यमंत्री सबसे पहले अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे, जबकि जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज कुछ समय बाद वहां पहुंचे।

बता दें ,अकाल तख्त ने CM भगवंत सिंह मान को सिख संस्थाओं और धार्मिक मर्यादाओं पर कथित टिप्पणी को लेकर तलब किया था।

‘जो आरोप थे, उनका स्पष्टीकरण दे दिया है’ – CM मान

अकाल तख्त के सामने पेशी के बाद CM भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,कि “मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए थे, जिनके लिए मुझे बुलाया गया था, उनका मैंने पूरा स्पष्टीकरण दे दिया है। अब अकाल तख्त के जत्थेदार पांच सिंह साहिबानों के साथ मीटिंग करेंगे और मेरे स्पष्टीकरण के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।”

‘AI से बनाई गई है आपत्तिजनक वीडियो’

CM भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा,कि “मेरी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आपत्तिजनक बयान दिखाए जा रहे हैं, वह AI जरनेटेड वीडियो है। यह बात मैंने जत्थेदार साहिब को साफ-साफ बता दी है।”उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले में किसी भी तरह की जांच से पीछे नहीं हटेंगे।

‘हर तरह की फॉरेंसिक जांच के लिए तैयार हूं’

CM मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं हर तरह की फॉरेंसिक जांच के लिए पूरी तरह तैयार हूं। सच्चाई सामने आनी चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने SGPC (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के कामकाज को लेकर मिली कई शिकायतें भी जत्थेदार साहिब के समक्ष रखीं।

‘अकाल तख्त का हर फैसला मंजूर’

अकाल तख्त से टकराव के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए CM मान ने कहा,कि “कुछ लोग यह गलत प्रचार कर रहे हैं कि मैं अकाल तख्त से टक्कर ले रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा मेरी हैसियत नहीं कि ‘मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं। मेरी अकाल तख्त में पूरी श्रद्धा है और तख्त जो भी फैसला लेगा, वह मुझे पूरी तरह मंजूर होगा।”

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी

CM भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों को लेकर सख्त कानून बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Author

  • Siddharth Malbade

    Siddharth जनवरी 2026 से Rashtr Khabar वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखने में विशेष रुचि है। वह पाठकों तक सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल व प्रभावशाली भाषा में पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका