EntertainmentLatest NewsTrending News

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ और शो के लिए फीस, सलमान भी रहे दंग!

‘Bigg Boss 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ और इस बार का विजेता बन गए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)। तीन महीनों तक चलने वाले रोमांच, टास्क, गठबंधनों और झगड़ों के बाद, दर्शकों ने वोटों के जरिए गौरव को अपने चैंपियन के रूप में चुना।

Bigg Boss 19 फाइनल मुकाबले में गौरव और फरहाना भट्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और जनता के प्यार के दम पर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने जीत हासिल की और ₹50 लाख की प्राइज मनी अपने नाम की।

छोटे पर्दे के बड़े स्टार – गौरव खन्ना

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) टीवी इंडस्ट्री के भरोसेमंद और लोकप्रिय चेहरा हैं। 11 दिसंबर 1981 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे गौरव ने टीवी करियर की शुरुआत 2002 में स्टार प्लस के ‘भाभी’ से की। उनके आइकॉनिक शोज़ में शामिल हैं: CID (इंस्पेक्टर कविन),कुमकुम, जीवनसाथी, मेरी डोली तेरे अंगना, ससुराल सिमर का, बालिका वधू, लाल इश्क, अनुपमा (अनुज कपाड़िया) गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने ₹20 लाख की प्राइज मनी जीतकर अपनी सफलता का ठोस उदाहरण पेश किया।

गौरव खन्ना की नेटवर्थ और लक्ज़री लाइफ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की नेटवर्थ लगभग ₹8-15 करोड़ है। उनके पास Audi कार, Royal Enfield बाइक और मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है, जिसमें वह अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ रहते हैं।

Bigg Boss 19 के लिए फीस और रिकॉर्ड

इस सीजन में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने शो के लिए लगभग 17.5 लाख रुपये प्रति सप्ताह चार्ज किए। इसका मतलब प्रतिदिन 2.5 लाख रुपये तक की कमाई। उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग ने उन्हें यह हाई पेमेंट दिलवाई।

Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट्स शामिल थे (16 + 2 वाइल्ड कार्ड):

गौरव खन्ना (विनर) (Gaurav Khanna)

फरहाना भट्ट (फर्स्ट रनरअप)

अमाल मलिक

तान्या मित्तल

प्रणित मोरे

अशनूर कौर

जीशान कादरी

आवेज दरबार

नगमा मिराजकर

नेहल चुडासमा

बसीर अली

अभिषेक बजाज

नतालिया जानोसजेक

नीलम गिरी

कुनिदा सदानंद

मृदुल तिवारी

शहबाज बदेशा (वाइल्ड कार्ड)

मालती चाहर (वाइल्ड कार्ड)

फिनाले के बाद सोशल मीडिया पर #GauravKhannaWinner ट्रेंड कर रहा है। फैंस गौरव (Gaurav Khanna) की जीत को बेहद डिजर्विंग मान रहे हैं और उन्हें जीत की बधाइयां दे रहे हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका