Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsNationalPunjabTrending News

Maghi Mela. मिशन पंजाब में जुटी BJP, CM नायब सैनी ने कह दी बड़ी बात

Maghi Mela. हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि Punjab और Haryana केवल पड़ोसी राज्य नहीं हैं, बल्कि दोनों का रिश्ता खून और भाईचारे का है। हरियाणा के लोग पंजाब से गहरा प्रेम करते हैं। उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पंजाब के लोग कठिनाई में थे, तब हरियाणा वासियों ने छोटे भाई की तरह पंजाब की हर संभव मदद की। यही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Sri Muktsar Sahib में आयोजित ‘माघी मेला में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र धरा को नमन करते हुए कहा कि इस पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर आना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती, इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। यहां चालीस मुक्तों ने, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चरणों में अपने प्राण अर्पित कर दिए। यह धरती हमें सिखाती है कि मुक्ति केवल मृत्यु के बाद नहीं, बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर, अन्याय के खिलाफ खड़े होकर भी प्राप्त की जा सकती है।

आपदा में हरियाणा ने दिया साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा के समय यहां के सत्तासीन नेताओं को जनता की पीड़ा दिखाई नहीं दी, आपदा के समय हरियाणा के लोगों ने पंजाब का साथ दिया, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री उस कठिन समय में कहीं नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब की वर्तमान सरकार ने पंजाब की जनता से जो वायदे किए थे, उन पर खरी नहीं उतरी है। यहीं नहीं, वो आपदा के समय भी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आए।

पूरे किए 54 वादे

Maghi Mela

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 217 वादों वाला संकल्प पत्र जारी किया था, जिनमें से एक वर्ष के भीतर 54 वादों को पूरा किया जा चुका है। शेष 163 वादों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से किए वायदे केवल कागजों में ही पूरे किए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाता है और यदि किसी कारणवश देरी होती है तो ब्याज भी दिया जाता है।

Haryana Earthquake:  भूकंप से कांपी हरियाणा की धरती !

सरकार ने नहीं उठाया ठोस कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हरियाणा और पंजाब के किसानों पर पराली जलाने के आरोप लगाए जाते थे। अब पंजाब में चार वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन किसानों को पराली न जलानी पड़े, इसके लिए पंजाब सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के अलावा 1200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता प्रदान भी कर रही है। इसके अलावा बहन-बेटियों के लिए भी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की मासिक सहायता प्रदान कर रही है।

मजदूरों ने कही नहीं मिलने की बात

Maghi Mela

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए तो मजदूरों ने मनरेगा के तहत उनको हक नहीं मिलने की बात कही और जानकारी में सामने आया कि बहुत सी ग्राम पंचायतों में गबन हुआ और उस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्रमिकों को हक दिलाने के लिए जब वीबी जी-राम-जी एक्ट सरकार लेकर आई तो पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एक ऐसा प्रस्ताव लाया गया , जिसमें न तो तथ्य थे, न आंकड़े और न ही सुझाव। पंजाब की आम आदमी  पार्टी सरकार इस योजना का भी विरोध कर रही है।

Rain Alert : हरियाणा में होगी झमाझम बारिश ! अलर्ट जारी !

हरियाणा सरकार रख रही पूरा ख्याल

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों का पूरा ख्याल रख रही है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बात हो, या फसल खराबे के मुआवजे की। सरकार ने गत दिनों बरसात के कारण मकान अथवा पशुधन जैसी हानि पर पांच करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दिए है। इसी प्रकार फसल खराबे की भरपाई के लिए 116 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं। इस तरह पिछले 11 साल में किसानों को लगभग साढे 15 हजार करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जरूरतमंद परिवारों की रसोई में 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है।  सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के अंदर चिरायु स्कीम लेकर आई, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह साबित किया है कि डबल इंजन सरकार से विकास की गति कई गुणा हो जाती है।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष पंजाब भाजपा सुनील जाखड़ सहित कई गणमान्यों ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी, सरदार दयाल सिंह सोढी, राहुल सिद्धू तथा अनिल सरीन सहित गणमान्य मौजूद रहे।

हरियाणा में आज क्या हुआ? CM नायब सैनी के फैसले और BJP के नेता का ऐतिहासिक स्वागत! पूरी खबर यहां पढ़ें

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका