Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Breaking News देश–राज्यों से बड़ी खबरें

Breaking News देश–राज्यों से बड़ी खबरें

(13 दिसंबर 2025)

नई दिल्ली: देश और राज्यों से आज दोपहर से शाम तक कई बड़ी और अहम खबरें सामने आईं। संसद हमले की बरसी से लेकर सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विमान हादसे और खेल जगत तक की घटनाओं ने दिनभर सुर्खियाँ बटोरीं।

संसद हमले की 24वीं बरसी

संसद पर आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। 24 साल पहले लोकतंत्र के मंदिर को निशाना बनाने वाला यह हमला आज भी लोगों को झकझोर देता है।

शिवराज सिंह चौहान को ISI से खतरा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से खतरे की सूचना के बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। भोपाल और दिल्ली स्थित उनके आवासों के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर CDS का बयान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ जारी है और संघर्ष के समय गलतियों की कोई गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि जंग भाषणों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से जीती जाती है।

विदेश पलायन के बढ़ते आंकड़े

केंद्र सरकार ने बताया कि हर साल करीब 2 लाख भारतीय विदेश में बस रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में लगभग 9 लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है। सरकार के अनुसार 2021 के बाद इस संख्या में तेज बढ़ोतरी देखी गई है।

कांग्रेस का केंद्र पर हमला

कांग्रेस ने अमेरिका के नेतृत्व वाली नई रणनीतिक पहल में भारत को शामिल न किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों में आई गिरावट इसका कारण हो सकती है।

इंडिगो संकट और अर्थव्यवस्था

इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े हालिया संकट को लेकर विशेषज्ञों ने कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ती मोनापॉली की समस्या उजागर हुई है, जो तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है।

सेना को मिले 491 युवा अफसर

भारतीय सेना को 491 नए युवा अधिकारी मिले। आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली और अधिकारियों से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

रांची एयरपोर्ट पर हादसा टला

रांची एयरपोर्ट पर भुवनेश्वर से आई इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। सभी 70 यात्री सुरक्षित हैं। तकनीकी खराबी के चलते विमान को ग्राउंडेड कर अगली उड़ान रद्द कर दी गई।

केरल की राजनीति में हलचल

2026 विधानसभा चुनाव से पहले केरल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुरुआती रुझानों में LDF को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि NDA भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में शशि थरूर के गढ़ में भाजपा सबसे आगे रही और कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई।

हनुमानगढ़ किसान आंदोलन

हनुमानगढ़ में चल रहे किसान आंदोलन में सहमति बन गई है। तय हुआ है कि यदि एथेनॉल फैक्ट्री में गड़बड़ी पाई गई तो उसे हटाया जा सकता है। किसानों की मांगों को लेकर समीक्षा होगी।

दिल्ली में दर्दनाक घटना

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां किराया न चुका पाने के कारण कोर्ट के घर खाली करने के आदेश के बाद एक मां ने अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली।

मेसी विवाद और ममता की माफी

कोलकाता में फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के 22 मिनट में स्टेडियम से लौटने पर फैंस भड़क गए और हंगामा हुआ। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेसी से माफी मांगते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।

अडाणी ग्रीन एनर्जी केस

अडाणी ग्रीन एनर्जी केस में SEBI ने प्रणव अडाणी को क्लीन चिट दे दी है। जांच में इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले।


देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — rashtrkhabar.com

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका