Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsTrending News

CET Correction Portal News : HSSC ने CET करेक्शन की तारीख बढ़ाई, जानिए अब कब तक कर पाएंगे Correction

CET Correction Portal News : Haryana में CET 2025 की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। HSSC की ओर से खोले गए Correction Portal के बावजूद अभी तक सुधार करने से वंचित परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया गया है। HSSC ने CET आवेदन फॉर्म संशोधन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर सीईटी 2025 ग्रुप-सी करेक्शन पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह पोर्टल 17 अक्तूबर 2025 को खोला गया था जो अब 28 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। यह जानकारी Haryana Staff Selection Commission के Chairman Himmat Singh ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके दी।

himmat singh post

सुधार करने का आखिरी मौका

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुधार करने का अंतिम अवसर है। आयोग ने साफ किया है कि 28 अक्तूबर के बाद किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि समय रहते अपने आवेदन की जांच कर आवश्यक संशोधन कर लें।

hssc notice

इस तारीख तक के प्रमाण पत्र होंगे मान्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि CET करेक्शन पोर्टल पर केवल 14 जून 2024 या उससे पहले जारी किए गए प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज़ पोर्टल पर अपडेट किए हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी प्रमाण पत्र इस निर्धारित तिथि से पहले के हों। 14 जून 2024 के बाद जारी किए गए किसी भी प्रमाण पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इतने अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

cet exam

इस बीच, 12.46 लाख अभ्यर्थी CET परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गई थी। आयोग अब जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी में है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी इस अवधि में अपनी आवेदन जानकारी में आवश्यक सुधार अवश्य कर लें ताकि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके।

भ्रम फैलाने वालों को दी चेतावनी 

HSSC Chairman Himmat Singh

आयोग अध्यक्ष Himmat Singh ने CET-2025 के करेक्शन पोर्टल को लेकर Social Media व अन्य माध्यमों पर फैलाए जा रहे भ्रम के संबंध में चेतावनी जारी की है। उन्होंने अभ्यर्थियों व आमजन को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गलत सूचनाएं प्रसारित कर भ्रम पैदा कर रहे हैं। अभ्यर्थी भ्रम का शिकार न हों।

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका