Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News

जेल वार्डरों के लिए खुशखबरी, पुलिस कांस्टेबल के बराबर भत्ता : CM नायब सैनी

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए उनके भत्तों, पदोन्नति और सेवा शर्तों से जुड़ी कई वर्षों पुरानी विसंगतियों को दूर किया है। मुख्यमंत्री ने जेल वार्डरों के हित में खुले दिल से फैसले लेते हुए कहा कि इन सुधारों से जेल विभाग के कर्मचारियों का मनोबल और कार्यक्षमता दोनों बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री वीरवार को जेल प्रशिक्षण अकादमी, करनाल में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

18 वर्ष की सेवा में हेड वार्डर पद पर पदोन्नति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि अब जेल वार्डर को 18 वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने पर हेड वार्डर के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके साथ ही सुधारात्मक सेवा पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को एक वर्ष का सेवा-विस्तार भी प्रदान किया जाएगा।

पुलिस कांस्टेबल के समान भत्ता, राशन और वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जेल वार्डर और हेड वार्डर को पुलिस कांस्टेबल के समान भत्ता मिलेगा। इसके अलावा,राशन भत्ता आगामी वित्त वर्ष से बढ़ाकर अढ़ाई गुना (1500 रुपये) ,कन्वेयन्स भत्ता 50 रुपये से बढ़ाकर 720 रुपये ,वर्दी भत्ता बढ़ाकर 7500 रुपये कर दिया गया,इन निर्णयों से जेल विभाग के कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

दीक्षांत परेड में 116 नव-प्रशिक्षित कर्मियों को बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल की यह पावन धरती आज देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत दृश्य की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि इस नव-निर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षुओं की पहली दीक्षांत परेड का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस बैच के 116 सहायक अधीक्षक और वार्डरों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस बैच में एक महिला सहायक अधीक्षक और 8 महिला वार्डर भी शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

जेल केवल दंड नहीं, सुधार का केंद्र : अरविंद शर्मा

इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कारागार विभाग को संसाधनों की कोई कमी नहीं है और जेलों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है।

हरियाणा की जेल व्यवस्था बनेगी देश में सर्वश्रेष्ठ : आलोक मित्तल

कारागार विभाग के महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि करनाल में नव-निर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी से प्रशिक्षुओं की पहली दीक्षांत परेड विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर नियंत्रण के लिए प्रदेश की 6 जेलों में 10 वी-कवच सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जबकि सेंट्रल जेल अंबाला में टी-एचसीबीएस सिस्टम पहले से कार्यशील है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा की जेल व्यवस्था सुधारात्मक दृष्टि से देश में सर्वश्रेष्ठ बनेगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका