EntertainmentLatest NewsTrending News

DDLJ 30 Years: SRK ने लंदन में DDLJ के Raj – Simran के Iconic bronze statue का किया अनावरण – देखें

DDLJ 30 Years: बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। शाहरुख खान (SRK) और काजोल (Kajol) ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया (Dilwale Dulhania Le Jayenge) ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने के अवसर पर लंदन के Leicester Square में अपने आइकॉनिक किरदार राज और सिमरन के ब्रॉन्ज स्टैच्यू (Iconic bronze statue) का अनावरण किया। यह वह जगह है जहाँ दुनिया भर के सिनेमाई लीजेंड्स को सम्मान दिया जाता है।

बारिश भरी शाम में, शाहरुख (SRK) और काजोल (Kajol) एक ही छाते के नीचे बैठे हुए स्टैच्यू को अनावरण करते दिखाई दिए। काजोल इस मौके पर अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ पहुंचीं और शाहरुख के साथ पोज देती नज़र आईं। इस भावनात्मक पल के दौरान मौजूद थे यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) के CEO अक्षय विधानी भी।

SRK का इमोशनल पोस्ट—

शाहरुख खान (SRK) ने इंस्टाग्राम (Official SRK Instagram post) पर तस्वीरों और वीडियो के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया। उन्होंने DDLJ के मशहूर डायलॉग से शुरुआत की:

“बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा!”

उन्होंने (SRK) आगे लिखा- “आज लंदन के Leicester Square पर राज और सिमरन (Raj – Simran) के ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करते हुए बहुत खुश हूँ। DDLJ पहली भारतीय फिल्म है जिसे Scenes in the Square ट्रेल में स्टैच्यू से सम्मानित किया गया है। UK की जनता का दिल से धन्यवाद।”

SRK ने फैंस को अपील की- “जब आप लंदन में हों तो राज और सिमरन (Raj – Simran) से ज़रूर मिलें… हम चाहेंगे कि आप DDLJ के साथ और यादें बनाएं।”

 

सिनेमा इतिहास के दिग्गजों के बीच खड़ा इंडियन आइकॉनिक मोमेंट

नया स्टैच्यू राज–सिमरन (Raj – Simran) को मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ के डांसिंग पोज़ में दिखाता है। यह अब Harry Potter, Mary Poppins, Bridget Jones और Batman के बीच जगह पाकर भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) को वैश्विक पहचान दिला रहा है।

DDLJ 30 Years: म्यूजिकल अडैप्टेशन भी बना हिट

DDLJ की 30वीं सालगिरह का जश्न यहीं नहीं रुका। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) द्वारा निर्देशित इंग्लिश म्यूजिकल—“Come Fall In Love – The DDLJ Musical” Manchester Opera House में हाउसफुल शो दे चुका है, और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका