Breaking NewsCrimeHaryanaLatest NewsNationalTrending News

DGP takes strict action on viral video : कैदी के वायरल वीडियो पर सख्त हुए DGP सिंह, डीजी जेल समेत जिला और जेल एसपी से मांगा जवाब

DGP takes strict action on viral video : Haryana की जेलों में बंद Prisoners को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। जेल में बंद एक आरोपी का वीडियो Social Media पर वायरल होने के बाद हरियाणा के DGP OP Singh ने अधिकारियों से जवाब तलब किया है। जेल में बंद आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जेल के भीतर से इस प्रकार की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

dgp x post

DGP Singh अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि उन्हें एक WhatsApp Video प्राप्त हुआ, जिसमें जेल में बंद एक आरोपी हथकड़ी लगाए Haryana Day की बधाई देता दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जो व्यक्ति अपराध के कारण जेल में बंद है, वही सोशल मीडिया पर दिखावा कर रहा है। डीजीपी ने ट्वीट के माध्यम से डीजी जेल, जिले के एसपी और जेल अधीक्षक से तत्काल रिपोर्ट तलब की है।

जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपनी छवि बनाए रखने के लिए एक माइक्रो-इन्फ्लुएंसर को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पर रखा हुआ है, जो उसकी तस्वीरें और वीडियो मॉर्फ करके पोस्ट करता है। इस खुलासे पर डीजीपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “अब इसकी दुकान बंद की जाए” और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे अपराधियों का असली चेहरा जनता के सामने लाया जाए।

dgp op singh

डीजीपी सिंह ने सभी जिलों के एसपी, डीसीपी और सीपी को निर्देश दिए हैं कि वे जेलों में ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करें और अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर अनुशासन बहाल करें। उन्होंने कहा, “राज्य में कानून का राज सर्वोपरि है। जो अपराधी सुधार का रास्ता चुनना चाहते हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा, लेकिन जो अपराध को महिमा मंडित करेंगे, उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।”

Haryana Police : अपराध ट्रैकिंग सिस्टम में हरियाणा बना मिसाल, कायम रखी टॉप नेशनल रैंकिंग

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका