Haryana : थार मालिक ने DGP को भेजा लीगल नोटिस – कहा “लोग उड़ाते हैं मज़ाक, माफी मांगे

Haryana : हरियाणा में एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुग्राम के एक थार मालिक ने राज्य के डीजीपी ओपी सिंह को कानूनी नोटिस भेज दिया है। पूरा मामला 8 नवंबर को दिए गए उस बयान से जुड़ा है, जिसमें डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि “थार और बुलेट चलाने वाले अधिकतर लोग अपराधी मानसिकता के होते हैं।”
इस टिप्पणी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया, वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई थी।
थार मालिक ने कहा— “लोग करते हैं ताने, सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा”
गुरुग्राम के निवासी सर्वो मित्र ने इस बयान को व्यक्तिगत अपमान मानते हुए डीजीपी को कानूनी नोटिस भिजवाया है। उनका कहना है कि बयान के बाद लोग उन्हें और अन्य थार मालिकों को लेकर ताने मार रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव और सामाजिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
नोटिस में रखी गई प्रमुख मांगें
थार मालिक के वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में तीन मुख्य मांगें की गई हैं—
✔ 15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए
✔ थार मालिकों पर की गई टिप्पणी को वापस लिया जाए
✔ बयान के कारण हुई मानसिक परेशानी को स्वीकार किया जाए
सर्वो मित्र का कहना है कि यदि 15 दिनों के अंदर डीजीपी की ओर से बयान वापसी या माफी नहीं आती है, तो वे अदालत में जाने पर विचार करेंगे।
यह भी पढ़ें : –






