Breaking NewsLatest NewsSpiritualTrending News

Full Moon Supermoon 2026: आज दिखेगा साल का पहला सुपरमून! भारत में इस समय नजर आएगा वुल्फ मून का अद्भुत नजारा

Full Moon Supermoon 2026: नए साल की शुरुआत आसमान के एक बेहद खास और दुर्लभ नजारे से होने जा रही है। 3 जनवरी की शाम को साल का पहला सुपरमून दिखाई देगा। सर्दियों की लंबी रातों में यह नजारा और भी खास हो जाता है, क्योंकि इस दौरान चांद सामान्य से कहीं ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आता है।

खगोल विज्ञान के अनुसार, सुपरमून उस समय होता है जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु यानी पेरिजी पर होता है। इसी कारण चांद का आकार बड़ा और उसकी रोशनी ज्यादा तीव्र दिखाई देती है।

क्या होता है सुपरमून?

सुपरमून तब बनता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे पास होता है। उसी समय पूर्णिमा होती है। इस स्थिति में चंद्रमा लगभग 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकदार दिखाई देता है, जो आम पूर्णिमा से काफी अलग अनुभव देता है।

यह भी पढ़ें : – Shani Dev Aarti Lyrics in Hindi: शनिवार को करें शनिदेव की आरती, दूर होंगी साढ़ेसाती और ढैय्या की परेशानियां

भारत में कब और कैसे दिखेगा सुपरमून?

भारत में यह शानदार नजारा 3 जनवरी की शाम सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देगा। समय: शाम करीब 5:45 से 6:00 बजे, चंद्रमा उगते ही पूर्ण अवस्था में नजर आएगा। खुले मैदान या छत से इसे आसानी से देखा जा सकता है, बशर्ते आसमान साफ हो।

दुनिया के अन्य हिस्सों में सुपरमून का समय

  • न्यूयॉर्क: सुबह 5:30 बजे
  • लंदन: सुबह 10:03 बजे
  • टोक्यो: शाम 7:30 बजे
  • सिडनी: रात 9:03 बजे

(स्थानीय समय के अनुसार)

मून इल्यूजन क्यों दिखता है?

क्षितिज के पास चांद अक्सर पीले-नारंगी रंग का और ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। इसे ही Moon Illusion कहा जाता है। यह एक ऑप्टिकल भ्रम है, जिसमें वातावरण,दूरी,हमारी आंखों का भ्रम,तीनों मिलकर चांद को असल से बड़ा दिखाते हैं, जिससे सुपरमून और भी आकर्षक लगता है।

जनवरी की पूर्णिमा को वुल्फ मून क्यों कहते हैं?

जनवरी की पूर्णिमा को Wolf Moon कहा जाता है। लोककथाओं के अनुसार सर्दियों की लंबी रातों में भेड़ियों की आवाजें (Howling) ज्यादा सुनाई देती थीं। इसी कारण इस पूर्णिमा को वुल्फ मून नाम दिया गया,इसे “Yule के बाद का चांद” भी कहा जाता है।

क्या देखने के लिए उपकरण जरूरी हैं?

  • नहीं
  • नंगी आंखों से भी शानदार दृश्य

दूरबीन या बायनॉक्यूलर से चांद के गड्ढे और सतह की बारीक डिटेल देखी जा सकती है

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका