Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Gold-Silver Sales: Dhanteras पर चमकते सोने से दमका भारत का बाजार, 1 लाख करोड़ की खरीदारी से टूटा रिकॉर्ड

Gold-Silver Sales: Dhanteras 2025 पर देशभर के बाजार सोने की तरह चमक उठे। रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं ने जमकर खरीदारी की और व्यापारी संगठनों के अनुसार इस बार की धनतेरस बिक्री ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक, इस साल भारतीय उपभोक्ताओं ने अनुमानित ₹1 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की, जिसमें सोना-चांदी की बिक्री ₹60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई — जो पिछले साल की तुलना में 25% ज्यादा है।

सोने की कीमत ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम पार

सालभर में सोने की कीमतों में करीब 60% की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे दाम ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। इसके बावजूद सर्राफा बाजारों में खरीदारों की भीड़ ने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया।

अखिल भारतीय आभूषण एवं स्वर्णकार महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो दिनों में देशभर के आभूषण बाजारों में अभूतपूर्व भीड़ देखी गई। 
दिल्ली के सर्राफा बाजार में अकेले ₹10,000 करोड़ से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।

पिछले साल का भी टूटा रिकॉर्ड

इस बार सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बनाया।
CAIT की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी के दाम ₹98,000 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,80,000 प्रति किलो पहुंच गए — यानी करीब 55% की वृद्धि। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की खरीदारी जारी रही।

अन्य वस्तुओं की भी रिकॉर्ड बिक्री

Dhanteras पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, अन्य वस्तुओं की बिक्री भी शानदार रही:

  • बर्तन और रसोई उपकरण: ₹15,000 करोड़

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली के सामान: ₹10,000 करोड़

  • सजावटी व धार्मिक सामग्री: ₹3,000 करोड़

इस प्रकार, Dhanteras पर कुल मिलाकर ₹1,00,000 करोड़ से अधिक की बिक्री दर्ज की गई — जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मेक इन इंडिया’ और GST सुधार का असर

CAIT के महासचिव और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इस उछाल का श्रेय केंद्र सरकार की नीतियों को जाता है।
उन्होंने बताया कि GST दरों में कमी, और ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के तहत भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने से छोटे व्यापारियों, कारीगरों और निर्माताओं को भारी फायदा हुआ है।

Dhanteras का महत्व

कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला Dhanteras  सोना, चांदी, बर्तन और धन-संपत्ति की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत का प्रतीक भी है।

इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका