Google Pay Flex Axis Bank Credit Card: UPI पेमेंट पर इंसटैंट रिवॉर्ड्स, वेलकम ऑफर और EMI विकल्प

Google Pay Flex Axis Bank Credit Card: डिजिटल भुगतान को और भी आसान बनाने के लिए Google Pay और Axis Bank ने भारत में नया Flex क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। 17 दिसंबर 2025 को घोषित यह कार्ड विशेष रूप से उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो UPI पेमेंट्स का अधिकतम उपयोग करते हैं।
यह कार्ड RuPay नेटवर्क पर कार्य करता है, यानी इसे सीधे UPI से लिंक करके किसी भी स्टोर के QR कोड पर पेमेंट किया जा सकता है।
इंसटैंट रिवॉर्ड्स और Stars सिस्टम:
Google Pay Flex कार्ड के साथ 1 Star = ₹1 का अनोखा रिवॉर्ड सिस्टम आता है।
तत्काल लाभ: महीने के अंत तक इंतजार नहीं, स्टार्स को तुरंत किसी भी पेमेंट में रिडीम किया जा सकता है।
वेलकम ऑफर: कार्ड एक्टिवेशन पर ₹250 का गिफ्ट कार्ड + 250 स्टार्स।
प्रमुख फीचर्स:
डिजिटल ऑनबोर्डिंग: पेपरलेस प्रक्रिया, मिनटों में वर्चुअल कार्ड।
EMI विकल्प: ₹2,500 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर आसान ईएमआई।
इन-ऐप कंट्रोल: PIN रीसेट, ट्रांजेक्शन लिमिट सेट करना, कार्ड ब्लॉक/अनब्लॉक।
Pocket Money फीचर:
माता-पिता अपने बच्चों के खर्च पर नजर रख सकते हैं और ₹15,000 तक मासिक सीमा तय कर सकते हैं। यह UPI Circle फ्रेमवर्क पर आधारित है और बच्चों को वित्तीय जिम्मेदारी सिखाने में मदद करता है।
Google Pay Flex Axis Bank Credit Card उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स और UPI की सुविधा दोनों का लाभ उठाना चाहते हैं।






