Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News
Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को 15वीं बार मिली पैरोल, 40 दिनों के लिए आएगा जेल से बाहर

Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा सरकार ने एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को राहत दी है। बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को इस बार 40 दिनों की पैरोल दी गई है। यह 15वीं बार है जब सजा के दौरान राम रहीम जेल से बाहर आएगा।
जेल से बाहर आएगा राम रहीम
मिली जानकारी के अनुसार, राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल मिलने के बाद वह तय शर्तों के तहत जेल से बाहर रहेगा। इससे पहले भी वह कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है।
2017 में हुआ था दोषी करार
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में पंचकूला की सीबीआई अदालत ने राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था। अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में उसे 10-10 साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में बंद है।






