Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News

Haryana News : Anil Vij का Rahul Gandhi पर तंज: “उन्हें वोट चोरी के कई मेडल मिल चुके हैं

Haryana News : हरियाणा में इन दिनों “वोट चोरी” (VoteChor ) राजनीतिक बहस का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार चुनावी गड़बड़ी और वोट चोरी की बात उठा रहे हैं, वहीं अब भाजपा नेता और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने इस मुद्दे पर करारा पलटवार किया है। मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा – “राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को तो वोट चोरी के कई मेडल मिल चुके हैं।” उनके इस बयान ने पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

कांग्रेस परिवार पर विज का बड़ा हमला

अनिल विज (Anil Vij) ने दावा किया कि कांग्रेस जिस “वोट चोरी” की बात कर रही है, वही आरोप अब उन्हीं पर लागू हो रहे हैं। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी वोट चोरी के मामले में अनसीट हो चुकी थीं। जस्टिस जे.एम.एल. सिन्हा ने उनका चुनाव रद्द किया था — यह रिकॉर्ड पर मौजूद है। सोनिया गांधी नागरिक बनने से पहले ही वोट डाल चुकी थीं — उन पर कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है। मंत्री अनिल विज (Anil Vij) बोले- “कांग्रेस जिस चोरी का रोना रो रही है, वही अब उनके अपने परिवार पर वापस आ रही है।”

1947 का चुनाव: ‘जीरो वोट वाला PM’ — विज का पुराना उदाहरण

मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कांग्रेस के इतिहास पर चोट करते हुए कहा -1947 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सरदार पटेल को 17 में से 12 प्रस्ताव मिले थे। नेहरू को एक भी नहीं मिला। फिर भी जीरो वोट वाले को प्रधानमंत्री बना दिया गया। अब ये किस वोट चोरी की बात करते हैं?

राव नरेंद्र के आरोप पर विज का पलटवार

कांग्रेसी नेता राव नरेंद्र ने कहा था कि हरियाणा में “25 लाख वोट चोरी” न होते तो बीजेपी सरकार नहीं बनती। इस पर मंत्री विज(Anil Vij) ने तंज कसते हुए कहा- “इनको तो वोट चोरनीय हो गया है… इनको इन्फेक्शन हो गया है। मंत्री विज ने आगे कहा- जिन वोटर लिस्टों पर कांग्रेस चोरी का आरोप लगा रही है,उन्हीं लिस्टों के आधार पर उनके विधायक जीते हैं। अगर वे ईमानदार हैं, तो अपने MLAs से तुरंत इस्तीफा दिलवाएं, वरना मान लें कि वे भी “चोरी के वोट” से जीते हैं।

नवजोत कौर सिद्धू विवाद पर भी विज का वार

नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) के बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे हैं। इस पर विज (Anil Vij) ने कहा- नवजोत कौर ने कांग्रेस की अंदरूनी परंपरा उजागर कर दी है — कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैसे बनाया जाता है। विज के अनुसार यही वजह है कि उन्हें पार्टी से निकाला गया।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस (Congress) की “छुपी और गहरी बातें” अब बाहर आने लगी हैं।

यह भी पढ़ें : – 

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका