Haryana से Bihar के लिए Chhath पूजा पर विशेष एसी बस सेवाएं शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Haryana Bihar Special AC Buses for Chhath : छठ पूजा के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार ने बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि हरियाणा से बिहार के लिए विशेष एसी बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। यह निर्णय बिहार सरकार के अनुरोध और हरियाणा में कार्यरत बिहारी समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Chhath पूजा पर श्रद्धालुओं को आरामदायक यात्रा की सुविधा
मंत्री अनिल विज ने बताया कि,बिहार सरकार से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें बताया गया कि हरियाणा में काम कर रहे बिहारी लोग बड़ी संख्या में Chhath पर्व मनाने अपने घर जाना चाहते हैं। इसी को देखते हुए हमने विशेष एसी बसें चलाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि Haryana से Bihar का सफर लंबा है, इसलिए यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए एसी बस सेवाएं शुरू की गई हैं।
हरियाणा की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
बस सेवा का रूट और समय विवरण:
अंबाला से:
-
अंबाला → पूर्णिया: शाम 4:00 बजे
-
अंबाला → पूर्णिया: शाम 4:30 बजे
-
अंबाला → मधुबनी: शाम 5:00 बजे
पानीपत से:
-
पानीपत → मधुबनी: दोपहर 12:00 बजे
-
पानीपत → मधुबनी: दोपहर 3:00 बजे
-
पानीपत → मधुबनी: शाम 5:00 बजे
गुरुग्राम (राजीव चौक) से:
-
गुरुग्राम → बेगूसराय: शाम 5:00 बजे
-
गुरुग्राम → पटना: शाम 6:00 बजे
-
गुरुग्राम → गया: शाम 7:00 बजे
कुल 14 विशेष एसी बसें चलाई जा रही हैं
इन बस सेवाओं का संचालन Bihar राज्य परिवहन उपक्रम द्वारा निजी ऑपरेटरों के साथ मिलकर किया जा रहा है। कुल 14 बसें क्रमवार (टर्न वाइज) चलाई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके।






