Panchkula में ड्यूटी के दौरान Haryana Police Constable की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Panchkula, 19 अक्टूबर 2025 — हरियाणा पुलिस के लिए एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार रात लगभग 11 बजे Panchkula में एक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल (Haryana Police Constable) दीपक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास ड्रिंक एंड ड्राइव नाके पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़े बैरिकेड, कुचल दिया कांस्टेबल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बेकाबू ट्रक ने अचानक बैरिकेड्स तोड़ते हुए कांस्टेबल (Haryana Police Constable) दीपक को कुचल दिया और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को Panchkula आईटीबीपी भानु के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का डोप टेस्ट कराया गया है और उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कांस्टेबल दीपक: सेवा, समर्पण और शहादत की मिसाल
स्वर्गीय कांस्टेबल (Haryana Police Constable) दीपक Panchkula के सुर्जनपुर ट्रैफिक थाना में तैनात थे और मूल रूप से जिला जींद के पिल्लूखेड़ा गांव के निवासी थे। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, 10 माह के पुत्र और 6 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी शहादत पर पूरे हरियाणा पुलिस विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
डीजीपी का बयान: “कर्तव्य सर्वोपरि है”
हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह (IPS) ने कहा- कांस्टेबल (Haryana Police Constable) दीपक की शहादत केवल व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उनकी निष्ठा और कर्तव्य भावना हर पुलिसकर्मी के लिए उदाहरण है।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में पुलिस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।






