Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsTrending News

Haryana Police News : DGP के पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, अब देखेंगे ये जिम्मेदारी, OP Singh बने रहेंगे पुलिस महानिदेशक

Haryana Police News : Haryana के पुलिस महानिदेशक (DGP) Shatrujeet Kapoor को दो महीने की छुट्टी के बाद ज्वाइनिंग से पहले State Government ने DGP के पद से हटा दिया है। IPS वाई पूरन कुमार की खुदकुशी मामले में राजनीतिक और प्रशासनिक दवाब के बाद सरकार ने शत्रुजीत कपूर को दो माह के अवकाश पर भेजा था। रविवार यानि 14 दिसंबर को उनके 2 महीने का अवकाश पूरा हो गया था। कपूर के पुलिस महानिदेशक पद पर दोबारा ज्वाइन करने से पहले ही हरियाणा सरकार ने रविवार रात को उन्हें इस पद से रिलीव कर दिया है।

शत्रुजीत कपूर अब हरियाणा पुलिस आवास निगम के चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे। 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी

Haryana Police News

शत्रुजीत कपूर जब राज्य के पुलिस महानिदेशक बने थे, तब उन्हें हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन पद का प्रभार भी सौंपा गया था, जिस पर उनकी सेवाएं अब जारी रखी गई हैं।

कार्यवाहक DGP बने रहेंगे OP Singh

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अवकाश पर जाने के बाद राज्य सरकार ने डीजीपी रैंक के आइपीएस अधिकारी ओपी सिंह को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। नये आदेश में राज्य सरकार ने ओपी सिंह को अगले आदेश तक राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया है। 1992 बैच के आइपीएस अधिकारी ओपी सिंह हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक और एफएसएल मधुबन के निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें अब कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का दायित्व भी सौंपा गया है।

Haryana Police News

31 दिसंबर को हो रहे रिटायर

हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाए गए ओपी सिंह की रिटायरमेंट इसी साल 31 दिसंबर को है। उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल पाया है। शत्रुजीत कपूर की रिटायरमेंट 31 अक्टूबर 2026 को है। शत्रुजीत कपूर की नई जिम्मेदारी तय करने के बाद राज्य सरकार अब हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक पद के लिए आइपीएस अधिकारियों का पैनल भेज सकेगी। पहले राज्य सरकार ने यह पैनल भेजा था, जिसमें शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल था, लेकिन केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने पैनल यह कहते हुए लौटा दिया था कि शत्रुजीत कपूर अभी राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं। राज्य सरकार को पहले उनकी पोस्टिंग पर फैसला लेना होगा, जिसके बाद नया पैनल भेजा जाए।

Minister Anil Vij narrowly escaped. हरियाणा पुलिस के कर्मी की कार ने मारी अनिल विज की कार को टक्कर, बाल-बाल बचे मंत्री

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका