Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Kashmir snowfall : कश्मीर में चिल्लई कलां के पहली बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, गुलमर्ग-सोनमर्ग में पर्यटन को नई उम्मीद

Kashmir snowfall : कश्मीर घाटी में सर्दियों की जोरदार दस्तक हो चुकी है। 40 दिनों की कड़ाके की ठंड वाले ‘चिल्लई कलां’ (Chillai Kalan) के पहले दिन के साथ ही कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी के बाद घाटी में ठिठुरन तेज हो गई है और लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

तीन महीने का सूखा खत्म, हवा हुई साफ

करीब तीन महीने से चले आ रहे सूखे का अंत रविवार को हो गया। बारिश और बर्फबारी (Kashmir snowfall) ने हवा में मौजूद सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर को धो दिया, जिससे— वायु प्रदूषण में भारी गिरावट आई, सांस लेना सुरक्षित और आसान हुआ, शहरों और कस्बों में हवा साफ हो गई,लंबे समय से प्रदूषित हवा से परेशान लोगों ने मौसम के इस बदलाव को बड़ी राहत बताया।

Kashmir snowfall today

गुलमर्ग-सोनमर्ग में पहली बर्फबारी, टूरिज्म को मिला बूस्ट

गुलमर्ग (Gulmarg) के मशहूर स्की रिजॉर्ट और सोनमर्ग हिल स्टेशन पर भी सीजन की पहली बर्फबारी (Kashmir snowfall) हुई। क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फ न पड़ने की चिंता कर रहे होटल कारोबारी और पर्यटन से जुड़े लोग अब काफी उत्साहित हैं। नए साल पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद के साथ ही विंटर स्पोर्ट्स और स्कीइंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में होटल बुकिंग बढ़ने की संभावना बढ़ गयी है।

तापमान रिपोर्ट: श्रीनगर 4 डिग्री, गुलमर्ग माइनस में

रातभर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ताजा न्यूनतम तापमान:

  • श्रीनगर: 4°C
  • गुलमर्ग: -1.5°C
  • पहलगाम: 2.8°C
  • जम्मू: 11.5°C
  • कटरा: 11.6°C
  • बटोटे: 7.6°C
  • बनिहाल: 6°C
  • भद्रवाह: 5.8°C

विशेषज्ञों का कहना है कि चिल्लई कलां (Kashmir snowfall) के दौरान होने वाली भारी बर्फबारी गर्मियों से पहले जलाशयों और पानी के स्रोतों को भरने के लिए बेहद जरूरी होती है।

जोजिला पास बंद, कई पहाड़ी रास्तों पर ट्रैफिक रोका गया

बर्फबारी (Kashmir snowfall) के चलते प्रशासन ने श्रीनगर–लेह नेशनल हाईवे पर जोजिला पास इलाके में यातायात रोक दिया है। इसके अलावा—कुपवाड़ा का सदना टॉप,बांदीपोरा का रजदान पास,अनंतनाग का सिंथन पास भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों को मौसम साफ होने तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका