Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsTrending News

Manesar land scam case में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा को हाईकोर्ट का झटका, अब CBI की स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई

Manesar land scam case में Haryana के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Bhupinder Singh Hooda को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। High Court ने मानेसर लैंड स्कैम मामले में भूपेंद्र हुड्डा की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। अब हुड्डा के खिलाफ Panchkula में CBI की Special Court में केस चलेगा और उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सीबीआई पहले ही इस मामले में कोर्ट में चालान दाखिल कर चुकी है।

यह था मामला

bhupinder hooda

बता दें कि भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए मानेसर एरिया में आईएमटी रद्द कर 25 अगस्त 2005 को सेक्शन-6 का नोटिस जारी करवाया था। मुआवजा 25 लाख रुपये प्रति एकड़ तय करते हुए अवार्ड के लिए सेक्शन-9 का नोटिस भी जारी किया था। बिल्डर्स ने 400 एकड़ जमीन किसानों के औने-पौने दामों में खरीदी थी। साल 2007 में हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते हुए ही सरकार ने उक्त 400 एकड़ जमीन अधिग्रहण से मुक्त कर दी थी। इससे किसानों को उस समय करीब 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। सीबीआई ने साल 2015 में जांच शुरू की और सितंबर 2018 में हुड्डा समेत 34 आरोपियों के खिलाफ 80 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की थी। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप तय करते हुए सीबीआई की विशेष अदालत मामले की सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश

Supreme Court ने मानेसर लैंड स्कैम में सीबीआई जांच का निर्देश दिया था। अदालत ने पाया कि अधिग्रहण प्रक्रिया को रद्द करने का तत्कालीन हुड्डा सरकार का 2007 का फैसला दुर्भावनापूर्ण था और इसे धोखाधड़ी माना। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को बिचौलियों द्वारा कमाए गए अनुचित लाभ की जांच करने और राज्य सरकार को “एक-एक पाई वसूलने” का निर्देश दिया था।

Operation Trackdown : अराधियों को पाताल से भी खोज निकालेगी पुलिस,  DGP ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका