Breaking NewsLatest NewsNationalSpiritualTrending News

Jubin Nautiyal Mahakal Darshan : सिंगर जुबिन नौटियाल उज्जैन पहुंचे, भस्म आरती में हुए शामिल

Jubin Nautiyal Mahakal Darshan : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल शुक्रवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया। नंदी हॉल में बैठकर जुबिन ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और अपने आगामी इंडिया टूर की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

शिव भक्ति में लीन दिखे जुबिन

करीब सुबह 4 बजे Jubin महाकाल मंदिर पहुंचे। आरती के दौरान वे मंत्रोच्चार और वातावरण में पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रबंधन की ओर से सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

चौथी बार महाकाल दर्शन

Jubin ने कहा कि यह उनका चौथा Mahakal Darshan है और यहां की भक्ति व श्रद्धा देखकर वे हमेशा अभिभूत हो जाते हैं। दो वर्ष पहले भी वे भस्म आरती में शामिल हुए थे, तब उन्होंने एक भजन भी गाया था।

इंडिया टूर से पहले महाकाल के दर्शन

दिसंबर से शुरू होने वाले मल्टी–सिटी इंडिया टूर 2024–25 से पहले Jubin ने उज्जैन पहुंचकर अपने आराध्य बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके लिए वे गुरुवार रात इंदौर पहुंचे थे और शुक्रवार दोपहर को भोपाल रवाना होने वाले हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका