Justice Surya Kant बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ

Justice Surya Kant : भारत को आज नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में देश के शीर्ष नेताओं और न्यायपालिका से जुड़े दिग्गजों की मौजूदगी रही।
समारोह में कई शीर्ष नेता रहे शामिल
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहे:
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
गृह मंत्री अमित शाह
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
-
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
-
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
-
पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई
सभी ने जस्टिस सूर्यकांत को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
जस्टिस सूर्यकांत ने ली CJI बी.आर. गवई की जगह
जस्टिस सूर्यकांत ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण आर. गवई का स्थान लिया है।
राष्ट्रपति ने उन्हें CJI नियुक्त किया, यह नियुक्ति संविधान के आर्टिकल 124(2) के तहत की गई।
हरपाल सिंह चीमा ने दी शुभकामनाएं
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लिखा- Justice Surya Kant ji took oath today as 53rd Chief Justice of India at
@rashtrapatibhvn
. From humble beginnings to highest judicial office, his journey is an inspiration for millions. Heartiest congratulations, and wishes for a remarkable & impactful tenure at the S C
जस्टिस सूर्यकांत: संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों की प्रेरणादायक यात्रा
जन्म और शिक्षा
जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ।
1984 में उन्होंने हिसार से वकालत की शुरुआत की।
चंडीगढ़ में वकालत
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने—
-
संवैधानिक
-
सर्विस
-
सिविल मामलों
में विशेषज्ञता हासिल की।
उन्होंने यूनिवर्सिटी, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, बैंक और खुद हाईकोर्ट तक का प्रतिनिधित्व किया।
तेज़ी से आगे बढ़ती करियर यात्रा
-
2000: हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने
-
2001: सीनियर एडवोकेट का दर्जा
-
2004: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी जज बने
-
2018–2019: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
-
2019: सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति
-
2024: सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन






