Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Khesari Lal Yadav का छपरा में ऐसा स्वागत कि आप भी रह जाएंगे दंग! दूध से नहलाया और सिक्कों से तौला

Khesari Lal Yadav :  बिहार की सियासत में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री ने छपरा का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा दिया है। छपरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद उनके स्वागत का तरीका किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

दूध-स्नान और सिक्कों से तौलकर किया भव्य स्वागत

Khesari Lal Yadav अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के लिए समर्थकों के साथ एक विवाह भवन पहुंचे। इस दौरान उत्साही समर्थकों ने 200 लीटर दूध लाकर उन पर उड़ेलना शुरू कर दिया। पूरा परिसर दूध से भीग गया और यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया।

दूध स्नान के बाद समर्थकों ने उन्हें 5 लाख रुपए के सिक्कों से तौलकर अपना प्यार और सम्मान जताया। इस अनोखे स्वागत को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने मोबाइल कैमरों में इसे कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें : – Bihar Election 2025 : NDA की सरकार आ रही है- अनिल विज ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर कसा तंज

Khesari Lal Yadav ने किया भावुक विकास वादा

भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा- जनता का ये प्यार मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मैं नाचने वाला था, लेकिन अब बोलना चाहता हूं कि ये नाचने वाला अब बीजेपी को हराएगा।

उन्होंने अपनी गरीबी और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि वे गरीबों के दर्द को समझते हैं और छपरा के लिए क्या करना है, यह अच्छे से जानते हैं। यह भी पढ़ें : – “अगर बाढ़ पीड़ितों की मदद अपराध है, तो मैं हमेशा अपराध करूंगा”: आयकर नोटिस पर भड़के पप्पू यादव

दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहले Khesari Lal Yadav को ‘नाचने वाला’ कहकर तंज कसा था, जिसका जवाब उन्होंने अपने मंच से बड़े ही ज़ोरदार अंदाज में दिया।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका