HaryanaLatest News

किसान कल्याण सरकार की पहली प्राथमिकता, खेती को बनाया जा रहा लाभ का धंधा : कृष्ण कुमार बेदी

नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि मौजूदा राज्य सरकार की सभी नीतियों और योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसान कल्याण है। सरकार भली-भांति समझती है कि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक प्रदेश की प्रगति संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ केंद्र और राज्य सरकार मिलकर खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में लगातार ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही हैं, ताकि किसानों के साथ-साथ खेत मजदूरों को भी सीधा लाभ मिल सके।

नरवाना में लोगों की समस्याएं सुनते हुए साझा किए विचार

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी वीरवार को नरवाना में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

पारंपरिक खेती से आगे बढ़ रही है सरकार की सोच

मंत्री बेदी ने कहा कि पहले सरकार की योजनाएं केवल गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने खेती के दायरे को काफी व्यापक किया है। अब कृषि को केवल परंपरागत फसलों तक सीमित न रखते हुए फल, फूल, सब्जियां, मत्स्य पालन, पटसन, काजू और गरम मसालों जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों एवं गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इससे किसानों की आय के नए स्रोत खुले हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

किसानों को सस्ती दरों पर मिल रहा आसान ऋण

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा इन फसलों की खेती करने वाले किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने के लिए केवाईसी के माध्यम से आसान ऋण सुविधा दी जा रही है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका