लॉरेंस बिश्नोई का करीबी लक्खा अमेरिका से डिपोर्ट – हरियाणा में 8 दिन रिमांड पर!

हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान में हरियाणा एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी लखविंदर उर्फ लक्खा को संयुक्त राज्य अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत में हिरासत में लिया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे अंबाला पुलिस हिरासत में भेजा गया।
गैंगस्टर की प्रोफ़ाइल
लखविंदर, लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई का नजदीकी सहयोगी माना जाता है। पिछले कई सालों से वह विदेश से हरियाणा और पंजाब में रंगदारी, फायरिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
एसटीएफ ने बताया कि इससे पहले थाईलैंड, कंबोडिया और यूएई से हरियाणा के कई गैंगस्टरों को डिपोर्ट किया गया था, लेकिन अमेरिका से यह पहला सफल डिपोर्टेशन माना जा रहा है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों पर शिकंजे के साथ सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें : – गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी लाखा अमेरिका से डिपोर्ट, हरियाणा DGP बोले — “एक और भगोड़ा भारत लाया गया”
हरियाणा में दर्ज मामले
लखविंदर 2022 से अमेरिका में रहकर अनमोल बिश्नोई के इशारों पर हरियाणा और पंजाब में गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ 6 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, वसूली, जान से मारने की धमकी और फायरिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें : – Lawrence Bishnoi गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर Lakhvinder Kumar अमेरिका से भारत लाया गया
अंबाला के सेक्टर 9 पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोप है कि उसने तेल कारोबारी के घर पर फायरिंग कराई थी। अंबाला एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रतीक सिंह ने बताया कि लखविंदर को कोर्ट में पेशी के बाद 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।






