ChandigarhHaryanaLatest NewsNationalTrending News

Land Prices: आसमान छुएंगे जमीनों के दाम !

Land Prices: Haryana में कलेक्टर रेट बढ़ने के कारण जहां जमीनों के दामों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, अब एक बार फिर से हरियाणा के कईं हिस्सों में जमीनों के दाम बढ़ सकते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण है, हरियाणा को जल्द मिलने वाले तीन नए नेशनल हाइवे। Central Government की ओर से भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत इनके निर्माण को मंजूरी दे दी है। नए हाइवे हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। इन तीन नए हाइवे को पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच बनाया जाएगा। इनके निर्माण से हरियाणा में यातायात सुविधाएं बेहतर होने के साथ ही दूसरे राज्यों के साथ संपर्क भी पहले से आसान हो जाएगा।

ग्रीन फील्ड हाइवे होगा तैयार

केंद्र सरकार की ओर से मंजूर किए गए अंबाला-दिल्ली हाइवे को यमुना नदी के किनारे ग्रीनफील्ड हाइवे के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके बनने से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय 2 से ढाई घंटे तक कम हो सकता है। यह नया हाइवे पंचकूला से यमुनानगर तक बनाए जा रहे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा, जिससे हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही नेशनल हाइवे पर भी ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। इससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी, व्यापार बढ़ेगा, ग्रामीण-शहरी जुड़ाव बेहतर होगा और संबंधित जिलों (जैसे अंबाला, हिसार, रेवाड़ी, पानीपत) की जमीनें महंगी हो सकती हैं।

हिसार से रेवाड़ी

इस मार्ग से हिसार और रेवाड़ी के बीच यात्रा करना आसान होगा, जिससे दोनों शहरों के बीच व्यापार और यातायात में तेजी आएगी। साथ ही, यह कनेक्टिविटी (Connectivity) को बेहतर करेगा और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करेगा।

पानीपत से डबवाली

यह नया मार्ग पानीपत और डबवाली के बीच बनेगा, जो हरियाणा के विभिन्न हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करेगा। इससे ट्रांसपोर्टेशन (Transportation) के समय में कमी आएगी और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

बिकानेर से मेरठ की दूरी होगी कम

ऊपर के तीन हाइवे के अलावा पानीपत से चौटाला गांव तक एक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे भी बनाया जाएगा, जो बीकानेर से मेरठ के बीच की दूरी को भी कम करेगा। यह हाइवे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी देगा, जिससे व्यापार, परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को विशेष लाभ होगा।

NHAI तैयार करेगा डीपीआर

इन सभी हाइवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगा। डीपीआर के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा।

कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बढ़ावा

इन हाइवे के बनने से हरियाणा में आवागमन सुगम होगा, जीटी रोड का ट्रैफिक कम होगा और दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के साथ हरियाणा की सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही औद्योगिक विकास, कृषि व्यापार, और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका