Breaking NewsCrimeLatest NewsPunjabTop Stories

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ISI समर्थित इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, पंजाब— पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ISI समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। DIG बॉर्डर रेंज संदीप सिंह गोयल ने बताया कि इस आतंकी नेटवर्क को सेंट्रल एजेंसियों, दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ध्वस्त किया गया है।

DIG के अनुसार, इस मॉड्यूल को आतंकी शहजाद भट्टी, जीशान अख्तर और अमनदीप सिंह मिलकर चला रहे थे। यह वही गिरोह है जिसने गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड हमला किया था। पुलिस इन आतंकियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी और यह गैंग एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व ग्रेनेड बरामद

पंजाब पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े नवीन और कुश को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से—2 पिस्तौल,1 हैंड ग्रेनेड,साजिश से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने भी इस मॉड्यूल में शामिल हरगुन और विजय प्रजापति को गिरफ्तार किया है, जिससे जांच और आगे बढ़ी है।

“एक और बड़ा हमला होने वाला था, उसे रोका गया”—DIG

DIG गोयल ने बताया कि यह मॉड्यूल पंजाब और आसपास के राज्यों में एक बड़ा धमाका करने की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा “हमने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। आतंकियों का नेटवर्क गहराई से जांच के घेरे में है।”पंजाब पुलिस का कहना है कि ISI लगातार पंजाब के युवाओं को हथियारों, ड्रोन सप्लाई और फंडिंग के जरिए आतंक की ओर धकेलने की कोशिश कर रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page