Breaking News : मनरेगा का नाम बदलने पर सियासी भूचाल! कांग्रेस आज देशभर में सड़कों पर, लोकसभा में ‘जी राम जी’ बिल पर होगी बहस

Breaking News : केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के लिए ‘जी राम जी’ बिल पेश करने की तैयारी के बीच कांग्रेस ने आज देशभर में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर यह प्रदर्शन आयोजित होंगे।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट 17 दिसंबर को सुनवाई करेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 दिसंबर को तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन और आरती में शामिल होंगी। इसके बाद वह सिकंदराबाद के बोलारम स्थित निलयम में शीतकालीन प्रवास करेंगी।
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आज सुबह 11 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं, विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दलों के सवालों से निपटने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार के सभी मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी शामिल होंगे।
सत्र की अवधि तय करने के लिए 18 दिसंबर को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक आयोजित होगी।






