Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर भावुक हुए मुकेश अंबानी, दान किए 10 करोड़ रुपये | पढ़ें क्या बोले रिलायंस प्रमुख

Mukesh Ambani visits Badrinath: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पवित्र चारधामों में से केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।

अंबानी का भव्य दान: केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के लिए 10 करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी ने अपनी इस यात्रा के दौरान 10 करोड़ रुपये का दान किया है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अनुसार, इस राशि का उपयोग मंदिरों के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालु सुविधाओं के विस्तार, और धार्मिक विरासतों के संरक्षण में किया जाएगा।

अंबानी ने बद्रीनाथ में 100 कमरों वाले अतिथि गृह के निर्माण में भी सहयोग देने की बात कही है।

उत्तराखंडी परंपरा से हुआ स्वागत

बद्रीनाथ और केदारनाथ में BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अंबानी का पारंपरिक रूप से उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अंबानी भावुक नजर आए और उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि की जमकर प्रशंसा की।

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ

मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा के व्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा – मैं पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड आ रहा हूं, लेकिन जैसी बेहतरीन व्यवस्थाएं मैंने आज देखीं, वैसी पहले कभी नहीं देखीं।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है।

अगले 10 वर्षों में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ेगी: अंबानी

अंबानी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगले 10 वर्षों में उत्तराखंड में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को एक दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छू रहा है

बादल फटने की घटनाओं पर जताया दुख, सहयोग का दिया आश्वासन

हाल ही में उत्तराखंड में हुई बादल फटने की घटनाओं और उससे हुई जन-धन की हानि पर भी अंबानी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा रिलायंस फाउंडेशन उत्तराखंड के हर संकट में साथ खड़ा रहेगा।”

साथ ही, उन्होंने राज्य के तीर्थस्थलों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।

अंबानी परिवार का उत्तराखंड से पुराना जुड़ाव

गौरतलब है कि अंबानी परिवार पिछले कई वर्षों से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उनका यह समर्पण उत्तराखंड के प्रति उनके प्रेम और श्रद्धा को दर्शाता है।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका