अंबाला शहर में तेंदुआ या बाघ देखे जाने की खबर से मचा हड़कंप, एयरफोर्स ने जारी किया अलर्ट

अंबाला, 25 अक्टूबर: अंबाला शहर के धुलकोट गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में तेंदुआ या बाघ जैसे जंगली जानवर के देखे जाने की सूचना फैली। मामला तब सामने आया जब एयरफोर्स स्टेशन अंबाला ने गांव के लोगों को सतर्क किया और एक CCTV फुटेज साझा की, जिसमें एक रहस्यमयी जंगली जानवर दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान गांव के धार्मिक स्थलों और लाउडस्पीकरों से लोगों को अलर्ट रहने की अपील की गई।
गांव में दहशत, लेकिन लोग सतर्क
ग्रामीणों के मुताबिक, जैसे ही एयरफोर्स की ओर से अलर्ट जारी हुआ, पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
बलकार सिंह, एक ग्रामीण ने बताया, “हमें जानकारी मिली कि गांव के पास किसी जंगली जानवर को देखा गया है। पूरे गांव को सतर्क कर दिया गया है, और हम पुलिस के साथ मिलकर सर्च में लगे हैं।”
वहीं जितेंद्र सिंह, एक अन्य ग्रामीण ने कहा, “हम सभी लोग डंडे लेकर बाहर निकले हैं ताकि जानवर दोबारा गांव में न आए।” यह भी पढ़ें : –Big news regarding CET correction portal : CET के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, HSSC चेयरमैन ने दी ये जानकारी !
एयरफोर्स कैमरे में कैद हुआ रहस्यमयी जानवर
धुलकोट गांव एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के एक CCTV कैमरे में जंगली जानवर कैद हुआ, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को तुरंत अलर्ट किया।
इसके बाद गांव के लोगों ने अपने घरों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखा और सर्च ऑपरेशन में पुलिस का सहयोग किया।
SHO बलदेव नगर धर्मवीर सिंह ने बताया, “सर्च ऑपरेशन जारी है। अंधेरा होने के कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जानवर तेंदुआ है या कोई अन्य प्रजाति। पुलिस टीम पूरी रात इलाके में गश्त करेगी।” यह भी पढ़ें : – बाजरा खरीद में गड़बड़ी पर सरकार की सख्ती — कनीना व कोसली मंडियों के अधिकारी निलंबित






