Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में 10 वर्षीय श्रवण सिंह का प्रेरणादायक योगदान, बाल पुरस्कार से सम्मानित

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब स्कूल बंद थे और क्षेत्र में सेना की तैनाती थी, तब पंजाब के चक तरावाली गांव के 10 वर्षीय श्रवण सिंह ने अद्भुत साहस और सेवा का परिचय दिया। लगातार खतरे के माहौल के बीच श्रवण चुपचाप सैनिकों के साथ खड़े रहे और उनके लिए ठंडा पानी, बर्फ, लस्सी, चाय और दूध पहुंचाते रहे।
श्रवण न केवल रसद सहायता में जुटे रहे, बल्कि घंटों जवानों के साथ समय बिताकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। उनकी मौजूदगी सैनिकों के लिए भावनात्मक सहारा बनी और कठिन हालात में प्रेरणा का स्रोत साबित हुई।
उनके इसी साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए आज श्रवण सिंह को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कहानी साबित करती है कि साहस उम्र नहीं देखता और देशभक्ति किसी आदेश की मोहताज नहीं होती।






