Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त जारी होने से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री ने बताया-कब आएंगे खाते में 2,000?

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान की अगली किस्त जारी करेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय पहले ही घोषणा कर चुका है कि पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 की राशि DBT के जरिए भेजी जाएगी

कब आएंगे किसानों के खाते में ₹2,000? — समय हुआ घोषित

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार—

19 नवंबर 2025 (बुधवार) दोपहर 1:30 बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त जारी करेंगे।

 देश के 9 करोड़ किसानों को ₹18,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे आपदा प्रभावित राज्यों में राशि पहले ही भेज दी गई है।

PM मोदी कोयम्बटूर में आयोजित ‘PM-Kisan Utsav Diwas’ कार्यक्रम से किसानों को संबोधित भी करेंगे।

PM Kisan Yojana: E-KYC कैसे करें?

ई-केवाईसी इस योजना का अनिवार्य हिस्सा है। किसान नीचे दिए गए किसी भी विकल्प से अपनी KYC पूर्ण कर सकते हैं:

OTP आधारित E-KYC

आधार-linked मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त कर सत्यापन।

Biometric E-KYC

CSC सेंटर पर फिंगरप्रिंट/बायोमेट्रिक के माध्यम से।

Face Authentication E-KYC

मोबाइल कैमरे से चेहरे की पहचान द्वारा KYC।

सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को लाभ सीधे मिले और किसी भी बिचौलिए की कोई भूमिका न रहे।

PM Kisan Beneficiary Status ऐसे चेक करें

किसान अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं:

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  2. Beneficiary Status” ऑप्शन पर जाएं।

  3. अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।

  4. Get Data” पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपकी लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) और भुगतान स्थिति (Payment Status) दिखाई देगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका