PM मोदी पहुंचे कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कुरुक्षेत्र: मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख ‘पंचजन्य’ के सम्मान में नवनिर्मित स्मारक का भव्य उद्घाटन किया। यह स्मारक महाभारत काल की ऐतिहासिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को समर्पित है। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।
इसके बाद PM मोदी 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
PM के आगमन को देखते हुए पूरा जिला हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिए 14 IPS अधिकारी, 54 DSP और लगभग 5,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस की टीमें कार्यक्रम स्थलों, मार्गों और गीता महोत्सव परिसर की निगरानी कर रही हैं।
DGP ओ.पी. सिंह ने सुबह व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि PM की यात्रा के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर भर में हाई-रेजोल्यूशन CCTV से निगरानी बढ़ाई गई है, जबकि ड्रोन और ग्लाइडर की उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
ब्रह्मसरोवर में दर्शन-पूजन
PM शाम 5:45 बजे ब्रह्मसरोवर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के बीच हो रहा है, जिससे कुरुक्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल और भव्य बन गया है।






