Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले– कौन सी मोहब्बत की दुकान कब्र खोदती है?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर विश्वासघात, नकारात्मक राजनीति और समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश को आगे बढ़ाने के बजाय नफरत और विभाजन फैलाने वाली रही है। PM ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य देश को विकसित भारत बनाना है, जबकि कांग्रेस आज भी नकारात्मक और विनाशकारी सोच के साथ राजनीति कर रही है।

छोटे किसानों के साथ कांग्रेस ने किया विश्वासघात : पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात करने में देश के अन्नदाता को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि देश में करीब 10 करोड़ छोटे किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम भूमि है, लेकिन कांग्रेस शासन में कभी उनकी सुध नहीं ली गई। मोदी ने कहा कि छोटे किसानों की जमीनी हकीकत को समझते हुए उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इसके तहत अब तक किसानों के खातों में करीब 4 लाख करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

कांग्रेस की कार्यशैली रही “लटकाना, अटकाना, भटकाना”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की शासन शैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली हमेशा “लटकाना, अटकाना और भटकाना” रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जीप और खच्चर वाले मॉडल को जानती है। PM मोदी ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध का उदाहरण देते हुए कहा कि इस परियोजना की परिकल्पना उनके जन्म से पहले हुई थी, शिलान्यास पंडित नेहरू ने किया, लेकिन उद्घाटन उन्हें प्रधानमंत्री बनने के बाद करना पड़ा। यह कांग्रेस की प्रशासनिक नाकामी का बड़ा उदाहरण है।

विकसित भारत बनाम कब्र खोदने की राजनीति

PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विकसित भारत की मजबूत नींव रख रही है, जबकि कांग्रेस आज भी “कब्र खोदने” की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल किया,“ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है? क्या यह संविधान का अपमान नहीं है?”उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा और सोच लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।

कांग्रेस केवल कल्पना करती रही, कार्यान्वयन से कोई लेना-देना नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल योजनाओं की कल्पना कर सकती है, लेकिन उनके क्रियान्वयन से उसका कोई लेना-देना नहीं रहा। उन्होंने असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाले बोगीबील पुल का उदाहरण देते हुए कहा कि यह परियोजना दशकों तक लटकी रही। PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रगति पहल के तहत इस परियोजना की समीक्षा कर इसे पूरा किया, जिससे पूर्वोत्तर भारत को बड़ा लाभ मिला।

140 करोड़ देशवासी ही हर समस्या का समाधान : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार को देश के 140 करोड़ नागरिकों की क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है, जबकि उनकी सोच यह है कि चाहे चुनौतियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों, देश के 140 करोड़ लोग ही हर समस्या का समाधान हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका