Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

PM Modi Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting : अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर पर लहराई धर्मध्वजा—ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी रामनगरी

PM Modi Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting : अयोध्या आज इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक की साक्षी बनी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने 161 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई

सुबह 11:50 बजे अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया धर्मध्वजा शिखर पर लहराने लगी। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस दिव्य क्षण का स्वागत किया।

धर्मध्वजा फहरते ही पूरा हुआ राम मंदिर—PM मोदी ने हाथ जोड़कर किया प्रणाम

ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर को पूर्ण माना गया। इस पवित्र पल में PM मोदी भावुक हो गए और हाथ जोड़कर धर्मध्वजा को प्रणाम किया। इसके बाद पीएम मोदी ने पहली बार रामदरबार में आरती की, चंवर अर्पित किया और रामलला के दर्शन किए। PM मोदी सप्त ऋषियों के दर्शन के बाद लक्ष्मणजी का पूजन कर जलाशय भी देखने पहुंचे।

PM Modi का अयोध्या रोड शो—स्कूली बच्चों ने बरसाए फूल

ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक 1.5 किमी लंबा रोड शो किया। रास्ते भर बच्चों ने फूल बरसाए जबकि महिलाओं ने मंगल कलश के साथ स्वागत किया।

मंदिर की धर्मध्वजा की खासियत—21 किलो सोना, 4 किमी दूर से दिखेगी

  • धर्मध्वजा का वजन: 2 किलो

  • दंड पर मढ़ा गया सोना: 21 किलो

  • भयानक तूफान में भी नहीं उलझेगी

  • हवा बदलने पर स्वत: दिशा बदल लेगी

  • 4 किलोमीटर दूर से दिखाई देगी

  • विशेष रूप से अभिजीत मुहूर्त के लिए निर्मित

1000 क्विंटल फूलों से सजी रामनगरी—सोने-रेशम के वस्त्रों में रामलला

अयोध्या शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। आज रामलला ने सोने और रेशम से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए।
सुबह की आरती भव्य और दिव्य वातावरण में संपन्न हुई।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका