Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

INS विक्रांत पर नौसेना के जांबाजों संग PM मोदी ने मनाई दिवाली, देखिए INS डेक से अनदेखी तस्वीरें

PM Modi INS Vikrant : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार का दिवाली उत्सव एक बार फिर देश के जांबाजों के नाम रहा। बेहद गोपनीय तरीके से गोवा तट पर स्थित INS विक्रांत पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों और जवानों के साथ दिवाली मनाई। यह दौरा पूरी तरह सीक्रेट मिशन की तरह आयोजित किया गया था, जिसकी जानकारी बहुत सीमित लोगों को ही थी।

गोपनीय तरीके से रवाना हुए पीएम मोदी

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से गोपनीय यात्रा पर गोवा रवाना हुए और सीधे INS विक्रांत पहुंचे। वहां उन्होंने नौसेना के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यह दौरा तब तक पूरी तरह गुप्त रखा गया जब तक वह जहाज पर नहीं पहुंचे।

मिग-29K के शक्ति प्रदर्शन से हुए प्रभावित

INS विक्रांत के फ्लाइट डेक पर पीएम मोदी ने नौसेना की वायु शक्ति का प्रदर्शन देखा। उन्होंने दिन और रात दोनों समय मिग-29K लड़ाकू विमानों की टेकऑफ और लैंडिंग का रोमांचक दृश्य देखा। नौसेना के अधिकारियों ने इस दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसमें देशभक्ति गीत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लिखा गया विशेष गीत शामिल था।

Modi Diwali Celebration 2025

नौसैनिकों संग किया रात्रिभोज और योग

प्रधानमंत्री मोदी ने रात में नौसैनिकों के साथ रात्रिभोज (बड़ा खाना) किया और सुबह INS विक्रांत के डेक पर योग सत्र में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने शानदार स्टीमपास्ट और फ्लाईपास्ट का भी आनंद लिया, जिसमें नौसेना के जांबाजों ने अपनी अनुशासन और ताकत का प्रदर्शन किया।

नौसेना को दिया प्रेरक संदेश

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,“देश की सीमाओं की सुरक्षा में नौसेना की भूमिका अद्वितीय है। आपका समर्पण और अनुशासन भारत की समुद्री शक्ति की असली पहचान है।”

उन्होंने सभी जवानों को मिठाइयां खिलाईं और उनके परिवारों के लिए शुभकामनाएं दीं।

11वीं बार सैनिकों के संग दिवाली

प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 से हर दिवाली सैनिकों, अर्धसैनिक बलों या सुरक्षाबलों के बीच मनाते आ रहे हैं। कारगिल, सियाचिन, जोधपुर, लेह, अरुणाचल प्रदेश और अब गोवा के INS विक्रांत तक, पीएम का यह परंपरा देशभक्ति और सम्मान का प्रतीक बन चुकी है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका