HaryanaLatest News

PM मोदी ने विपक्ष को मुद्दाविहीन कर दिया—CM नायब सैनी का बड़ा बयान, हरियाणा में जल्द होंगी नई भर्तियाँ

Haryana News  :  कैथल में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक में आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा गया। मुख्यमंत्री ने एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट को दुरूस्त करने के कार्य पर जोर देते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं छोड़ा है, इसलिए विपक्ष के लोग झूठा राग अलाप रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने आत्मनिर्भर भारत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आगामी दिनों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी बैठक में रखी।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने बूथ मजबूती पर जोर दिया तो प्रदेश महामंत्री सूरेंद्र पूनिया ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सबके सामने रखी। जबकि कृष्ण बेदी ने पीएम मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ सुनना सुनिश्चित करने को कहा।  प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने एसआईआर में सहयोग के लिए बीएलए-2 की सभी बूथों पर नियुक्ति पर बल दिया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठनमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों से सीधा संवाद भी किया। आज की बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व सभी मंडलों के अध्यक्ष तथा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस SIR को लेकर भी झूठ फैला रही

कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है झूठ बोलो और लोगों को भ्रमित करो। कांग्रेस एसआईआर को लेकर भी झूठ फैला रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आजकल कांग्रेस वोट चोरी का झूठ का राग अलाप रही है। कांग्रेस ने ब्राजील की महिला का फोटो दिखाकर झूठा नेरेटिव सैट करने का प्रयास किया, लेकिन ब्राजील की महिला ने खुद ही कांग्रेस की पोल खोल दी और कहा कि वह कभी भारत आई ही नहीं।

नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के हालात ऐसे हो गए हैं कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो वे अनर्गल प्रचार करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे प्रचार से हमें लोगों को सावधान करना है और खुद भी सावधान रहना है। जनता को कांग्रेस के झूठे प्रचार से बचाना है।

 

हरियाणा में जल्द होंगी नई भर्तियाँ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी वाली भाजपा सरकार आमजन के हितों की सच्ची रक्षक है। इसी के तहत बिना किसी भेदभाव के मेरिट आधार पर नौकरी दी जाती है और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी लोकसभा में इस बात का जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें : –

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका