Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsNationalSpiritualTrending News

PM Modi’s Haryana visit finalized: इस दिन हरियाणा दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

PM Modi’s Haryana visit finalized : Haryana में एक बार फिर से Prime Minister Narendra Modi का दौरा फाइनल हो गया है। हरियाणा के Chief Minister Nayab Singh Saini ने Prime Minister के कार्यक्रम की जानकारी दी। बता दें कि Haryana Government की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर PM Modi को 17 अक्तूबर को सोनीपत में आना था, लेकिन अचानक से उनका यह दौरा रद्द हो गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलान किया था कि वह दोबारा से पीएम मोदी का कार्यक्रम ले रहे हैं। अब पीएम मोदी के कार्यक्रम पर मुहर लग गई है।

पहली बार 21 दिन तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

गीता महोत्सव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होने वाला 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा। पहली बार यह महोत्सव 21 दिन तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला है। इस क्षेत्र में अनेक तीर्थ हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा 182 तीर्थों की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आज गीता महोत्सव ने अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना ली है। गीता महोत्सव का आयोजन मॉरीशस,लंदन, यूके, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका एवं इंडोनेशिया में आयोजित किया जा चुका है। गीता की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में हर साल अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए हर साल प्रबंध भी व्यापक स्तर पर किये जाते हैं।

इस बार मध्यप्रदेश होगा सहयोगी राज्य

मध्यप्रदेश

उन्होंनें कहा कि इस बार के अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य की भूमिका में रहेगा। मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध धार्मिक व आध्यात्मिक संस्कृति के लिए विख्यात है। ऐसे महान सांस्कृतिक परंपराओं वाले राज्य का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहयोगी राज्य बनने से इस महोत्सव की गरिमा और गौरव कई गुणा बढ़ गए हैं। मध्यप्रदेश द्वारा ब्रह्मसरोवर पर स्थित पुरुषोत्तम पुरा बाग में सांस्कृतिक पैवेलियन बनाया जा रहा है। जहां मध्य प्रदेश की संस्कृति से परिचित होने का मौका मिलेगा।

इस दिन होगी विधिवत शुरूआत

मुख्यमंत्री सैनी बताया कि 24 नवम्बर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारम्भ भी किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में 16 देशों के 25 विद्वानों की उपस्थिति रहेगी।

51 देशों में होगा गीता महोत्सव

सीएम नायब सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से 51 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनका लाइव प्रसारण रहेगा। फिजी और त्रिनिदाद एवं टोबेगो से 20 पंडित 2 दिन के लिए कुरुक्षेत्र आ रहे हैं,जोकि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 नवम्बर से 30 नवम्बर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में पद्म विभूषण सम्मानित रामभद्राचार्य द्वारा जियो गीता के तत्वावधान में कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 29 नवम्बर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रख्यात सन्त मिलकर गीता एवं अध्यात्म विषय पर चर्चा करेंगे। 30 नवम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सिनेट हाल में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में भारत वर्ष की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों की उपस्थिति रहेगी।

Dipr विभाग चलाएगा यूट्यूब चैनल
dipr haryana

मुख्यमंत्री ने बताया कि महोत्सव के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हरियाणा द्वारा एक यू-टूब चैनल चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रद्धालु श्रीमद्भगवद गीता में ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ एवं उस श्लोक से उनके जीवन में आए बदलाव पर अपना अनुभव सांझा करेंगे। सबसे ज्यादा देखे जाने वाली विडियो क्लिप को महोत्सव के समापन समारोह में 1 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 15 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर भव्य गीता महा आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 1 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ, गीता पाठ एवं भागवत कथा का आयोजन होगा। उसी दिन थीम पार्क, कुरुक्षेत्र में 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा गीता का वैश्विक पाठ किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से लाखों गीता प्रेमी एवं श्रद्धालु ऑनलाइन भी जुड़ेंगे।

182 तीर्थों पर होगा दीपोत्सव

दीपोत्सव

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन होगा। इसमें कुरुक्षेत्र भूमि के 182 तीर्थ समितियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 1 दिसम्बर को ही कुरुक्षेत्र भूमि के सभी 182 तीर्थों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा और गीता शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म सरोवर पर 24 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक गीता पुस्तक मेले को आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, शिल्प मेला, फन फेयर व ‘बलराम’ कुश्ती दंगल का आयोजन भी करवाया जाएगा।

सभी जिलों में होंगे गीता महोत्सव कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम 28 नवंबर से सभी जिला मुख्यालयों पर शुरू होंगे और 1 दिसम्बर को सभी जिलों के मुख्यालयों में गीता शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 1800 विद्यार्थियों द्वारा गीता का वैश्विक पाठ किया जाएगा और ग्राम पंचायतों द्वारा अपने तीर्थों पर सायंकाल को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे PM मोदी

cm+pm

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव #InternationalGitaMahotsav में भी शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र बना विश्व की श्रद्धा का केंद्र

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के बाद कुरुक्षेत्र के स्वरूप में अद्भुत परिवर्तन आया है। आज कुरुक्षेत्र ने पूरे विश्व में एक विशिष्ट पहचान प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र हमारे देश के पावन तीर्थों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हरियाणा सरकार के प्रयासों से गीता जयंती महोत्सव ने अब अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ग्रहण कर लिया है। इसके परिणामस्वरूप देश-विदेश से लाखों पर्यटक कुरुक्षेत्र आने लगे हैं।

मुख्यमंत्री और स्वामी ज्ञानानंद महाराज

स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि अब पूरे वर्ष धर्मक्षेत्र -कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यहां विभिन्न सेमिनार, प्रवचन और कथाओं का आयोजन होता रहता है तथा अनेक प्रसिद्ध कथावाचक भी यहां कथा करने के लिए उत्सुक रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने विश्व मंच पर श्रीमद्भगवद गीता के संदेश को नई पहचान दी है। हाल ही में बाली में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद गीता को जो सम्मान मिला, वह इसका प्रमाण है। वहां के राज्यपाल ने भी प्रस्ताव रखा कि यदि हरियाणा सरकार इच्छुक हो, तो आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए वहां एक भारतीय सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया जा सकता है।

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका