Latest NewsSpiritualTrending News

आज का राशिफल 02 दिसंबर 2025: चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश, किन राशियों की बदलेगी किस्मत? जानिए दिनभर का हाल

आज का राशिफल 02 दिसंबर 2025: मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्ट‍ि से बेहद खास है क्योंकि आज चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। यह दिन कुछ लोगों के लिए आर्थिक लाभ, तरक्की और खुशियों से भरा होगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानिए आपका दिन कैसा रहेगा—

मेष राशि (Aries)

चंद्रमा पहले भाव में – ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा, यात्रा और आर्थिक लाभ की संभावना है। छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

चंद्रमा बारहवें भाव में – खर्च अधिक रहेंगे, मानसिक थकान हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय में सावधानी जरूरी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य।

मिथुन राशि (Gemini)

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में – मान-सम्मान बढ़ेगा, मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

चंद्रमा दसवें भाव में – नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति और आर्थिक लाभ की संभावना। घरेलू सुख बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo)

चंद्रमा नवें भाव में – सुस्ती और पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। दोपहर बाद स्थितियां सुधरेंगी।

कन्या राशि (Virgo)

चंद्रमा आठवें भाव में – नए काम की शुरुआत से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

तुला राशि (Libra)

चंद्रमा सातवें भाव में – रोमांस, पार्टनरशिप और मनोरंजन का दिन। नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा छठे भाव में – विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। निवेश की योजना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

चंद्रमा पांचवें भाव में – संतान और स्वास्थ्य की चिंता। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लेखन और साहित्य में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn)

चंद्रमा चौथे भाव में – मन अशांत रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से बातचीत में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)

चंद्रमा तीसरे भाव में – मानसिक तनाव कम होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा संभव। छात्रों के लिए दिन अनुकूल।

मीन राशि (Pisces)

चंद्रमा दूसरे भाव में – वाणी में कटुता से विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। कार्यस्थल पर शांत रहें।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका