हरियाणा में दो IAS अधिकारियों की DGP पद पर पदोन्नति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर प्रमोट कर दिया है। 1993 बैच के बेहद अनुभवी और चर्चित अधिकारी आलोक मित्तल व अरशिंद्र सिंह चावला को एडीजीपी से प्रमोट कर डीजीपी बनाया गया है। इस फैसले को गृह विभाग ने मंजूरी दी और संबंधित आदेश गृह सचिव सुमिता मिश्रा की ओर से जारी किए गए।
कौन हैं नए डीजीपी रैंक अधिकारी?
आलोक मित्तल – वर्तमान में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कमान संभाल रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं।
अरशिंद्र सिंह चावला – फिलहाल मधुबन पुलिस अकादमी (HPA) के निदेशक हैं और ट्रेनिंग व पुलिस मॉडर्नाइजेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
हरियाणा में अब 7 डीजीपी रैंक अधिकारी
दोनों वरिष्ठ अफसरों की पदोन्नति के साथ ही हरियाणा में डीजीपी रैंक अधिकारियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
हाल ही में हुई डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में इनके नाम पर मुहर लगाई गई थी, जिसके बाद अब औपचारिक आदेश जारी हो गए हैं।






