Punjab : गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी — पंजाब सरकार ने बढ़ाई MSP, नया रेट 416 रुपये प्रति क्विंटल!

Punjab Breaking News : पंजाब के गन्ना किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास साबित हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के गन्ना खरीद मूल्य (MSP) में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई MSP के अनुसार अब गन्ने का रेट 416 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। पिछले वर्ष यह रेट 401 रुपये था।
यह घोषणा दीनानगर में नई शुगर मिल और को-जनरेशन प्लांट के उद्घाटन के दौरान की गई। पंजाब सरकार के इस फैसले को किसानों के लिए बड़ी राहत और आय बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
पंजाब ने हरियाणा से भी ली बढ़त
हरियाणा ने इस वर्ष गन्ने का मूल्य 415 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। पंजाब ने इससे 1 रुपये अधिक MSP तय कर किसानों को बेहतर समर्थन देने का संदेश दिया है। किसानों और कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम राज्य में गन्ना खेती को और मजबूती देगा।
नई शुगर मिल से किसानों को बड़ी सुविधा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि गुरदासपुर सहकारी शुगर मिल की क्षमता 2,000 टन से बढ़ाकर 5,000 टन कर दी गई है।
-
पहले इस मिल को 2,850 किसान गन्ना सप्लाई करते थे।
-
अब प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 7,025 किसान हो जाएगी।
इससे किसानों को दूर-दराज की मिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे ट्रांसपोर्ट खर्च, समय और मेहनत—तीनों की बचत होगी।
CM मान का बयान: “पंजाब में गन्ने का सबसे ऊंचा रेट”
मुख्यमंत्री ने कहा,गन्ने का जो भाव हमने तय किया है, वह पूरे देश में सबसे ऊंचा है। किसानों की तरक्की ही पंजाब की तरक्की है उन्होंने बताया कि मिल की क्षमता बढ़ने से लेबर बढ़ेगी,उत्पादन तीन गुना बढ़ेगा,किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, मुख्यमंत्री ने इसे पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।






