Breaking NewsLatest NewsPunjabTrending News

Punjab News: 2027 चुनाव से पहले भगवंत मान का बड़ा दावा: “AAP फिर बनाएगी सरकार”, कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य सरकार के कामकाज के दम पर एक बार फिर पंजाब में सरकार बनाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने पार्टी की एक विशेष वर्कशॉप में कही, जहां ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

“यह कोई रैली नहीं, संगठन की असली परीक्षा है”

CM भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक शो नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने की रणनीति है। उन्होंने 2014 के अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि तब गांवों में पार्टी के वॉलंटियर तक नहीं थे। “आज वही पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है,मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और नई राजनीति को अपनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा बदलाव का स्वागत करता आया है और यही कारण है कि आम आदमी पार्टी यहां सत्ता में आई।

“हमारी असली फौज वॉलंटियर हैं”

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ट्रोल्स पर नहीं, बल्कि अपने वॉलंटियर्स पर भरोसा करती है। यही वजह है कि पंजाब के कार्यकर्ता गुजरात, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में भी संगठन को मजबूत करने जाते हैं।

विपक्ष पर तंज: “सब हमारी नकल कर रहे हैं”

मुख्यमंत्री ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी पारंपरिक पार्टियां आम आदमी पार्टी की नकल कर रही हैं, लेकिन अब भी बहुत पीछे हैं।

सरकार की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने बताया कि—90% घरों को मुफ्त बिजली,टोल प्लाजा बंद,10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज,शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये, इन योजनाओं के कारण जनता सरकार के साथ खड़ी है।

2027 के लिए रणनीति तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए 1,000 सीनियर नेताओं की टीमें बनाई जाएंगी, जो गांव और बूथ स्तर तक काम करेंगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका