Punjab Political News : CM सैनी ने खोल दिया पंजाब के किसानों के आंदोलन का राज, देखिए वीडियो

Punjab Political News : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज होती जा रही है। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) से पहले BJP लगातार अपना आधार बढ़ा रही है। भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए नेताओं को साथ जोड़ रही है। इसी कड़ी में Haryana के CM Nayab Saini की मौजूदगी में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस से जुड़े रहे पूर्व सांसद जगमीत बराड़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू और अकाली दल के वरिष्ठ नेता चरणजीत बराड़ ने बीजेपी का दामन थामा। इसके साथ ही कोटकपूरा क्षेत्र से विधायक रह चुके जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा में शामिल हुए। गौरतलब है कि जगमीत बराड़ पहले अकाली दल से जुड़े रहे हैं और वर्ष 2022 में मौड़ मंडी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। नए नेताओं के शामिल होने से भाजपा को मालवा क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में इसका असर पंजाब की सियासत में साफ दिखाई देगा। उनके मुताबिक राज्य में तेजी से लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, जो बदलाव की चाह को दर्शाता है। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है और अलग-अलग पार्टियों से जुड़े नेता पार्टी की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने पंजाब की भलाई के लिए अहम कदम उठाया है। उन्होंने कहा, “पंजाब के लोग आज जिस भय के माहौल से गुजर रहे हैं, वैसा ही माहौल 2014 से पहले देश में था। उस भय से मुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलाई और अब पंजाब को भी उसी दिशा में ले जाया जाएगा।”
हरियाणा मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा स्थिति काफी चिंताजनक है। आज पंजाब में आम नागरिक से लेकर कारोबारी वर्ग तक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उनका कहना था कि जिस तरह केंद्र सरकार ने देश को मजबूत और सुरक्षित बनाया, उसी तरह बीजेपी ही पंजाब को भ्रष्टाचार और भय के माहौल से बाहर निकाल सकती है।
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आई है। पंजाब के लोगों ने बड़े ही विश्वास के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता में लेकर आए थे। उस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहते थे कि, मैं ईमानदार हूं और मेरी पार्टी ईमानदार है। लेकिन केजरीवाल खुद जेल में चला गया और उसके कई लोग भ्रष्टाचार के मामले में जेल में चले गए हैं। आम आदमी पार्टी ने लोगों को धोखा दिया है।
सैनी ने बताया पंजाब के किसानों के आंदोलन का राज, सुनिए…।
International IDEA. गर्व का क्षण, भारत ने संभाली इंटरनेशनल IDEA की अध्यक्षता






