Ranchi Stadium Security Breach: विराट कोहली का शतक सेलिब्रेशन बीच मैदान में घुसा फैन, ‘रन मशीन’ का पैर छूकर जीता दिल — देखें वीडियो

Ranchi Stadium Security Breach : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच पहले ही रोमांच से भरा हुआ था, लेकिन विराट कोहली के 52वें शतक ने पूरे माहौल को उत्साह और भावनाओं से भर दिया।
विराट ने एक बार फिर अपने बल्ले से साबित किया कि उन्हें ‘आधुनिक क्रिकेट का बादशाह’ क्यों कहा जाता है। शानदार टाइमिंग, क्लासिक स्ट्रोक्स और रन चेज़ में उनकी महारत ने रांची के दर्शकों का दिल जीत लिया।
इसी बीच एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन (Security Breach) हुआ। विराट कोहली अपने शतक का सेलिब्रेशन कर ही रहे थे कि अचानक एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया। फैन ने दौड़कर सीधे विराट के पास पहुंचकर उनके पैर छू लिए। इस अनपेक्षित घटना ने कुछ क्षण के लिए मैदान में खलबली मचा दी।
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैन को मैदान से बाहर ले जाया, लेकिन विराट ने इस स्थिति में भी अपनी विनम्रता का परिचय दिया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने आसमान की ओर देखकर भगवान का धन्यवाद किया। वहीं भारतीय ड्रेसिंग रूम में खड़े होकर खिलाड़ियों ने विराट का शानदार स्वागत किया। डगआउट से मिली तालियों ने उस पल को और भी यादगार बना दिया।
मैच के दौरान विराट की ये क्लासिक पारी और सुरक्षा चूक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कोहली के शांत और विनम्र व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रांची वनडे में इतिहास! ‘रन मशीन’ विराट कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक, बनाया विश्व रिकॉर्ड






