Breaking NewsHaryanaLatest News

Republic Day 2026 : हरियाणा पुलिस के अधिकारी गणतंत्र दिवस पर प्राप्त करेंगे राष्ट्रपति और पुलिस पदक

Republic Day 2026 ; गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 12 अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

डीजीपी अजय सिंघल ने दी बधाई

हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता हरियाणा पुलिस के अथक प्रयास और समर्पण का प्रमाण है।

उन्होंने कहा “इस उपलब्धि से केवल पदक विजेता अधिकारी और जवान ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा। हम आशा करते हैं कि यह सफलता अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।”

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद – विशिष्ट सेवाओं के लिए

पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी और जवान

हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए इस वर्ष निम्नलिखित अधिकारी और जवान सम्मानित होंगे:

सिमरदीप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, रोहतक रेंज

सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय, मोगीनंद, पंचकुला

सुखबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम

कंवर पाल, निरीक्षक, हिसार

नरेश कुमार, निरीक्षक, पुलिस अकादमी मधुबन, करनाल

सुरेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, गुरुग्राम

योगेश कुमार, उप-निरीक्षक, फरीदाबाद

प्रदीप चौहान, सहायक उप-निरीक्षक, सुरक्षा शाखा कार्यालय

गूगन राम, निरीक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन (आई.आर.बी.), मानेसर

राजीव, निरीक्षक, आर.टी.सी, भौंडसी (गुरुग्राम)

रेखा, महिला उप-निरीक्षक, कैथल

गौरव शर्मा, सहायक उप-निरीक्षक, गुप्तचर कार्यालय, चंडीगढ़ (पंचकुला)

हरियाणा पुलिस की राष्ट्रीय पहचान

यह सम्मान हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और जवानों की लगन, साहस और पेशेवर दक्षता की पहचान है। डीजीपी अजय सिंघल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा पुलिस इसी उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका