Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Rishabh Pant comeback! ऋषभ पंत की वापसी! साउथ अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ संभालेंगे कमान

Rishabh Pant comeback! भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आखिरकार मैदान पर वापसी को तैयार हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें साउथ अफ्रीका ‘ए’ (South Africa A) के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ‘ए’ टीम (India A) का कप्तान नियुक्त किया है।
दोनों मुकाबले 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेले जाएंगे।

चोट के बाद शानदार वापसी की तैयारी

Rishabh Pant comeback की खबर से भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
जुलाई के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान उनके दाहिने पैर की मेटाटार्सल बोन में फ्रैक्चर हो गया था। यह चोट क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय लगी थी। स्कैन के बाद चोट गंभीर पाई गई और पंत को तीन महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा।

इस चोट के चलते वे Asia Cup 2025, West Indies Test Series, और Australia White-ball Tour से भी बाहर रहे।
हालांकि, अब पंत ने BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और पूरी फिटनेस के साथ Rishabh Pant comeback करने को तैयार हैं।

इंग्लैंड दौरे पर रहा था बेहतरीन प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट में भारत के उपकप्तान के रूप में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 पारियों में 68.42 की औसत से 479 रन बनाए थे, जिनमें लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में लगाए गए शतक शामिल हैं।
अब तक पंत ने 47 टेस्ट मैचों में 8 शतक, 18 अर्धशतक और 3,427 रन बनाए हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका